एक्सप्लोरर

Chhath 2024: छठ की भीड़ को देखते हुए ग्राउंड जीरो पर रेलवे अफसर, प्रयागराज जंक्शन में विशेष इंतजाम

UP News: प्रयागराज में जंक्शन समेत दूसरे रेलवे स्टेशनों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने खास इंतजाम किये हैं.

Prayagraj News: सूर्य उपासना के महापर्व डाला छठ के मौके पर संगम नगरी प्रयागराज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रेनों पर सवार होकर बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत दूसरी जगहों पर जा रहे हैं. प्रयागराज में जंक्शन समेत दूसरे रेलवे स्टेशनों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. इन श्रद्धालुओं को सुरक्षित सफर कराने के लिए रेलवे की तरफ से खास इंतजाम किए गए हैं. जिन ट्रेनों में ज्यादा भीड़ हो रही है, उसकी रवानगी के वक्त रेलवे के बड़े अफसर आरपीएफ के जवानों के साथ ग्राउंड जीरो पर मौजूद रहते हैं. 

यात्रियों को लाइन लगाकर चढ़ाया जा रहा है. ट्रेन रवाना होने से पहले कोच के दरवाजों को बंद करा दिया जा रहा है. रेलवे पुलिस के जवान ट्रेन में दाखिल होकर लोगों को जगह दिला रहे हैं. महिलाओं बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखा जा रहा है. लोगों को चलती ट्रेन में चढ़ने और उतरने से रोका जा रहा है.

प्रयागराज जंक्शन के स्टेशन डायरेक्टर वीके द्विवेदी के मुताबिक रेलवे अपने मुसाफिरों को सुरक्षित सफर कराने का काम प्राथमिकता के आधार पर करता है. छठ पर्व की वजह से खास इंतजाम किए गए हैं. ट्रेनों की निगरानी ड्यूटी करने वाले रेल कर्मचारियों को सीटी भी दी गई है. इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों के जरिए कंट्रोल रूम से भी मॉनिटरिंग की जा रही है.

रेलवे स्टेशनों में उमड़ रही यात्रियों की भीड़
गौरतलब है कि डाला छठ का पर्व मुख्य रूप से गुरुवार की शाम को डूबते हुए सूर्य और शुक्रवार की सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हुए मनाया जाएगा. इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने घरों के लिए रवाना हो रहे हैं. हालांकि व्रती महिलाएं पहले ही घरों को पहुंच चुकी हैं, लेकिन अब परिवार के दूसरे सदस्य भी इस महापर्व में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं. इसी वजह से इन दोनों रेलवे और बस स्टेशनों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है. 

भीड़ के मद्देनजर कोई हादसा ना हो और लोग सुरक्षित अपना सफर पूरा कर सकें, इसके लिए रेलवे के अधिकारी खुद ग्राउंड जीरो पर उतरकर न सिर्फ मॉनिटरिंग कर रहे हैं बल्कि व्यवस्था को बेहतर बनाने में खुद भी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं. प्रयागराज जंक्शन के स्टेशन डायरेक्टर वी के द्विवेदी के मुताबिक रेल महकमा हमेशा ही अपने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सजग और सतर्क रहता है, लेकिन छठ के महापर्व ने इस जिम्मेदारी को और बढ़ा दिया है.

ये भी पढे़ं: एबीपी से बोले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद- महाकुंभ के लिए मुस्लिम मस्जिदों से कराएं ऐलान कि...

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
UP में हरियाली का महायज्ञ! लगाए जाएंगे 35 करोड़ पौधे, CM योगी लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’
UP में हरियाली का महायज्ञ! लगाए जाएंगे 35 करोड़ पौधे, CM योगी लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’
Udham Singh Nagar News: पंतनगर यूनिवर्सिटी में 3 नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ का आरोप, हंगामे के बाद FIR
उत्तराखंड की पंतनगर यूनिवर्सिटी में 3 नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ का आरोप, हंगामे के बाद FIR
Aligarh News: अलीगढ़ में चलती बस में चली गोली, सिक्योरिटी गार्ड की मौत, सिपाही और यात्री घायल
अलीगढ़ में चलती बस में चली गोली, सिक्योरिटी गार्ड की मौत, सिपाही और यात्री घायल

वीडियोज

UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget