एक्सप्लोरर

Rahul Tripathi Profile: आईपीएल के बेहतरीन बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी के पिता भी रह चुके हैं क्रिकेटर, यूपी के लिए खेला है मैच

 Rahul Tripathi Biography: क्रिकेटर राहुल त्रिपाठी के पिता कर्नल अजय त्रिपाठी उत्तर प्रदेश की तरफ से क्रिकेट खेल चुके हैं वहीं उनके भाई भी राज्यस्तरीय क्रिकेटर हैं.

कोलकता नाइटराइडर्स के बेहतरीन बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी ने आईपीएल 2021 के पॉवरप्ले-2 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 19वें ओवर की 5वीं गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी. हालांकि फाइनल मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स से हार गई. आईपीएल-14 के दूसरे चरण में सबसे ज्यादा ध्यान राहुल त्रिपाठी ने आकर्षित किया. दूसरे चरण के दौरान राहुल ने 9 मैचों में 210 रन बनाए.

राहुल त्रिपाठी इंजीनियर बनना चाहते थे लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. अपने करियर के दौरान उन्होंने ऐसा भी वक्त देखा जब वह पूरी तरह टूट चुके थे. राहुल त्रिपाठी ने पांच सालों तक स्टेडियम नहीं गए लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी काबलियत के दम पर वह आईपीएल तक पहुंचे.

राहुल त्रिपाठी के पिता यूपी के लिए खेल चुके हैं क्रिकेट

राहुल त्रिपाठी का जन्म 2 मार्च साल 1991 को झारखंड के रांची में हुआ था. उनके पिता अजय त्रिपाठी भारतीय सेना में कर्नल हैं. अजय त्रिपाठी कर्नल बनने से पहले उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम की तरफ से क्रिकेट खेला करते थे.

Rahul Tripathi Profile: आईपीएल के बेहतरीन बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी के पिता भी रह चुके हैं क्रिकेटर, यूपी के लिए खेला है मैच

राहुल त्रिपाठी के पिता कर्नल अजय त्रिपाठी ने एक बार मीडिया को बताया था कि जब राहुल 9 महीने के थे तभी से वह प्लास्टिक की बैट से खेला करते थे. उन्हें दूसरे खिलौनों से खेलने में दिलचस्पी नहीं थी. अजय त्रिपाठी ने आगे बताया कि राहुल के हाथों में बैट देखकर एक बार उनके सीनियर ने उन्हें क्रिकेटर बनाने की सलाह दी थी. राहुल थोड़ा बड़ा होने पर पेंसिल की विकेट और स्केल को बैट बना कर खेलते थें.

राहुल त्रिपाठी के पिता सेना में थे जिसके कारण उनका बार-बार ट्रांसफर होता रहता था. ऐसे में राहुल देश के कई हिस्सों में रहे. उनके पिता बताते हैं कि वह खेलने के साथ पढ़ाई में भी तेज थे. वह क्लास में टॉप 5 में अपना स्थान बनाते थें. आर्मी स्कूल में पढ़ाई के दौरान राहुल त्रिपाठी इंजीनियर बनना चाहते थे लेकिन क्रिकेट के प्रति उनके जूनून ने उन्हें क्रिकेटर बना दिया.

पुणे के डेक्कन जिमखाना में की क्रिकेट की प्रैक्टिस

जब राहुल त्रिपाठी का परिवार पुणे शिफ्ट हुआ तब वह क्रिकेट की प्रैक्टिस के लिए डेक्क्न जिमखाना ज्वाइन कर लिया.

जब महाराष्ट्र टीम में हुआ सिलेक्शन

साल 2003 में राहुल त्रिपाठी का सिलेक्शन महाराष्ट्र टीम के लिए हुआ. उस वक्त उनकी उम्र सिर्फ 14 साल थी. उस दौरान पुणे के नेहरु स्टेडियम में ट्रायल चल रहा था. जब यह बात राहुल को पता चली तो वह अपना एग्जाम आधे घंटे पहले खत्म करके स्टेडियम पहुंचे. उनकी बैटिंग स्टाइल देखकर सिलेक्टर्स काफी प्रभावित हुए और उन्हें शाम तक रुकने के लिए कहा. शाम के वक्त फिर से ट्रायल हुआ. जिसमें उन्होंने 2000 क्रिकेटरों में से टॉप 44 में अपनी जगह बनाई.

रणजी ट्रॉफी से की करियर की शुरुआत

राहुल त्रिपाठी साल 2012-13 में रणजी ट्रॉफी से अपने करियर की शुरुआत की थी. साल 2014 में सीके नायडू कप के दौरान उन्होंने बेहतरीन 4 शतक लगाए थे. जिसकी बदौलत महाराष्ट्र की टीम फाइनल में पहुंची थी. उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए बीसीसीआई ने ‘बेस्ट क्रिकेटर ऑफ इंडिया’ के खिताब से नवाजा था.

5 साल बाद आईपीएल में मिला मौका

राहुल त्रिपाठी के जीवन में एक बार ऐसा भी वक्त आया जब शानदार खेलने के बावजूद उनका सिलेक्शन आईपीएल में नहीं हो पा रहा था. साल 2013 में उन्होंने फैसला लिया कि जब तक आईपीएल में उनका सिलेक्शन नहीं हो जाता तब तक वह क्रिकेट देखने स्टेडियम नहीं जाएंगे.

आईपीएल खेलने का उनका यह सपना साल 2017 में पूरा हुआ. राहुल के प्रदर्शन को देखते हुए राइजिंग पुणे सुपर जॉइंट्स ने उनके बेस प्राइस 10 लाख रुपये में खरीदा. राहुल ने आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ डेब्यू किया जिसमें वह 5 गेंद पर केवल 10 रन बना सके. अगला मैच गुजरात लायंस के खिलाफ खेला. जिसमें 17 गेंद पर 33 रन बनाए. इसी सीजन में राहुल त्रिपाठी ने कोलकाता नाइटराइर्स के खिलाफ 93 रनों की शानदार पारी खेली थी.

राजस्थान रॉयल्स ने 3.4 करोड़ रुपये में खरीदा

साल 2018 में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 3.4 करोड़ रुपये में खरीदा. इस सीजन में वह 12 मैचों में 226 रन बनाए. साल 2019 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से 8 मैच खेलते हुए 141 रन बनाए. साल 2020 में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें ड्राप कर दिया.

इस मौके का फायदा उठाते हुए कोलकाता नाइटराइडर्स ने राहुल त्रिपाठी को 60 लाख रुपये में खरीदा. पिछले सीजन में उन्होंने केकेआर की तरफ से खेलते हुए 11 मैचों में 230 रन बनाए थे.

राहुल त्रिपाठी का करियर ग्राफ

राहुल त्रिपाठी ने अब तक 53 आईपीएल खेले हैं जिसमें उन्होंने 1249 रन बनाए हैं. वहीं प्रथम श्रेणी में 44 मैच खेलते हुए 2359 रन बनाएं हैं. जिसमें 6 शतर और 12 अर्धशतक शामिल है. राहुल त्रिपाठी लिस्ट ए में 38 मैच खेंले हैं जिसमें 1010 रन बनाया है. टी-20 करियर की बात करें तो राहुल त्रिपाठी 99 पारी में 2149 रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें

Gandhian Leader Subbarao Death: गांधीवादी नेता पद्म श्री सुब्बाराव का निधन, अशोक गहलोत दी श्रद्धांजलि

DA Hike in UP: दिवाली से पहले योगी सरकार का तोहफा, बोनस और महंगाई भत्ता एक साथ, जल्द हो सकती है घोषणा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
UP: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
यूपी: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
Greater Noida News: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश
ग्रेटर नोएडा: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget