एक्सप्लोरर

रायबरेली: एटीएम से पैसे निकालने वाले लोगों को बनाते थे शिकार, कार्ड की क्लोनिंग कर लगाते थे चूना, दो गिरफ्तार

रायबरेली में पुलिस ने दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है. ये ठग डेबिट कार्ड की क्लोनिंग कर लोगों के खाते से पैसे उड़ा लेते थे. हालांकि दो ठग पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं.

रायबरेली. जिले की पुलिस ने अंतर्जनपदीय एटीएम ठगों के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बड़ा खुलासा किया है. ठगों का यह गिरोह एटीएम का क्लोन बनाकर पैसे ठगने का काम तो करता ही था, साथ ही स्वैप मशीन से भी पैसे निकालने का काम गिरोह में खूब चलता था. सलोन व डीह पुलिस ने संयुक्त रुप से दो एटीएम ठगों को गिरफ्तार किया जबकि दो अभी फरार बताए जा रहे हैं.

दो ठग पुलिस के हत्थे चढ़े, दो फरार

जनपद में एटीएम ठगी का शिकार आए दिन लोग हो रहे थे. जिसके चलते रायबरेली की पुलिस सक्रिय हुई और स्वाट प्रभारी अमरेश त्रिपाठी की निगरानी में टीमें ठगों के पीछे लग गयी. जिसका नतीजा शनिवार को देखने को मिला. सलोन थाना अध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने टीम के साथ ठगों को चारों तरफ से घेर लिया. जिसमें दो ठग तो पुलिस गिरफ्त में आए बाकी दो ठग मौके से फरार होने में सफल रहे.

इस तरह फंसाते थे शिकार

एटीएम ठगों का गिरोह एटीएम से पैसा निकालने वाले लोगों के पास पहुंचता था और वहां गिरोह का दूसरा सदस्य एटीएम से पैसे निकालने वाले व्यक्ति को अपनी बातों में उलझा लेता था. उसी समय पहले व्यक्ति द्वारा एटीएम से पैसे निकालने वाले को अपनी बातों में उलझा लेते थे और गैंग का दूसरा सदस्य मशीन में कार्ड स्वैप कर लेता था और उसका प्रिंट लेकर निकल जाता था, जबकि पहला व्यक्ति एटीएम का कोड देख लेता था. घर पहुंचकर लैपटॉप में तकनीक के माध्यम से उसके एटीएम का क्लोन बनाया जाता था और उससे पैसे निकाले जाते थे. इतना ही नहीं जिस स्वैप मशीन से कार्ड स्वैप हुआ उस में कोड डालकर खरीदारी व पैसे निकालने का काम भी गिरोह द्वारा बखूबी किया जाता था.

38 हजार नगद मिले

गिरफ्तार अभियुक्त रजक अली निवासी बछवल थाना लालगंज अझारा व धीरज पुत्र देवता दीन निवासी पूरे जमाई थाना लालगंज अझारा जनपद प्रतापगढ़ के पास से एक अदद 12 बोर तमंचा, जिंदा कारतूस, एटीएम कार्ड, फर्जी डीएसपी की आईडेंटिटी कार्ड ,स्वैप मशीन सहित 38 हजार नगदी बरामद हुई.

पुलिस अधिकारी का फर्जी परिचय पत्र रखते थे

एटीएम ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य इतने शातिर निकले कि फर्जी डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस का परिचय पत्र भी अपने साथ रखते थे और जरूरत पड़ने पर उसी परिचय पत्र के साथ लोगों को अदब में भी रखने का प्रयास एटीएम ठगों द्वारा किया जाता था. फिलहाल पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो अभी पुलिस की पहुंच से दूर हैं.

ये भी पढ़ें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget