एक्सप्लोरर

Raebareli News: जुए में नुकसान के बाद युवक ने अपने ही अपहरण की रची झूठी साजिश, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Fake Kidnapping Case: रायबरेली में ऑनलाइन जुए में नुकसान के बाद एक युवक ने अपने ही अपहरण की झूठी साजिश रच डाली. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Raebareli News: रायबरेली (Raebareli) में ऑनलाइन जुए में नुकसान के बाद एक युवक ने अपने ही अपहरण की झूठी साजिश रच डाली. अपहरण की सूचना अपने पिता को देकर युवक अपने पिता से ही फिरौती की मांग करने लगा. जिसके बाद युवक के पिता ने पुलिस की शरण ली. पुलिस ने अपने तंत्र का प्रयोग करते हुए युवक को ढूंढ निकाला और साजिश का पर्दाफाश किया. इसके पहले भी इस तरह के कृत्यों में यह युवक शामिल रहा है. मामला ऊंचाहार थाना क्षेत्र के लोदीपुर का है.

क्या है पूरा मामला?
ऊंचाहार थाना क्षेत्र के लोदीपुर का रहने वाला सूरज सिंह प्रतापगढ़ में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है. सूरज ऑनलाइन जुआ खेलने का आदी हो चुका है और इसी जुए में नुकसान के कारण वह मानसिक तनाव में रहने लगा. जिसके बाद सूरज ने सनसनीखेज साजिश रच डाली.  नुकसान की भरपाई के लिए सूरज ने अपने ही अपहरण की सूचना अपने पिता को दी . जिसके बाद सूरज के पिता रन बहादुर सिंह ने ऊंचाहार पुलिस को घटना की सूचना दी. जिसके बाद हरकत में आई ऊंचाहार पुलिस तत्काल अपने तंत्रो का प्रयोग किया और कुछ समय बाद ही साजिशकर्ता युवक को बरामद कर लिया. पूछताछ में युवक ने पूरी घटना का खुलासा किया. जिसके बाद पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया.

यह भी पढ़ें:- Aligarh News: भाई ने फर्जी तरीके से बेच दिया घर, अब दबंगों ने मारपीट कर भगाया, पीड़ित परिवार ने लगाए यह आरोप

अपने ही अपहरण होने की गलत सूचना दी
पुलिस की माने तो युवक इसके पहले भी इस तरह की घटना में शामिल हो चुका है. इसके ऊपर विभिन्न धाराओं में मुकदमे भी दर्ज है. अवैध रूप से शराब बेचने जैसे कई संगीन मामलों का दोषी भी यह युवक बताया जा रहा है. पूर्व में अपने पिता से तीन लाख पचास हजार रुपये ऐठने का भी  यह युवक प्रयास कर चुका है. फिलहाल अपने ही अपहरण की साजिश रचने वाला युवक पुलिस की गिरफ्त में है. पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने जानकारी देते हुए बताया कि पिताजी ने मुकदमा लिखवाया है कि उनका बेटा काम से प्रतापगढ़ के लिए निकला था. वहां प्राइवेट कंपनी में काम करता था और उसके बाद उसी के फोन से पिता के फोन पर व उसकी पत्नी के फोन पर रंगदारी और फिरौती की वसूली  मांगने के मैसेजेस प्राप्त होने लगे.

इसी से घबराकर पिताजी ने मुकदमा लिखवाया. पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल शुरू की . पुलिस ने लगभग 36 से 48 घंटे में युवक को बरामद कर लिया. बरामद करके जब उससे पूछताछ की गई तो उसने यह बताया कि की योजनाबद्ध तरीके से अपने पिता से व अपने ससुराल वालों से पैसे निकाल सकें . पैसे निकालने की वजह यह थी कि युवक ऑनलाइन जुआ खेलने का आदी था और कई बार पैसे जुअे में हार चुका था. उन पैसों की भरपाई करने के लिए वह अपने ससुराल वालों से और परिवारी जनों से पैसा लेना चाहता था और अपने ही अपहरण होने की गलत सूचना दी. 

यह भी पढ़ें:- Deoria News: देवरिया में गिरा सैकड़ों साल पुराना मकान, मासूम समेत तीन की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget