एक्सप्लोरर

कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह का बड़ा बयान, कहा-सीएम योगी मेरे राजनीतिक गुरु

कांग्रेस पार्टी की बागी विधायक अदिति सिंह सोमवार को यहां सिविल लाइंस के दुकानदारों के समर्थन में खड़ी हो गयीं. प्रशासन ने इन दुकानदारों को जमीन खाली करने का नोटिस दिया है. वहीं, अदिति सिंह ने आश्वासन दिया है कि मेरी बात मुख्यमंत्री से हुई है, जल्द न्याय होगा.

रायबरेली. कांग्रेस की बागी युवा विधायक अदिति सिंह ने सोमवार को अपने एक बयान से सियासी गलियारों में खलबली मचा दी. उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना राजनीतिक गुरु बताया. अदिति रायबरेली की सदर सीट से विधायक हैं. आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने अदिति की विधायकी रद्द करने की मांग की थी जिसे विधानसभा अध्यक्ष ने खारिज कर दिया था.

कांग्रेस विधायक अदिति सिंह यहां सिविल लाइंस के दुकानदारों के समर्थन में उतरी हैं. सोमवार को उन्होंने जोर देकर कहा कि जिला प्रशासन जबरदस्ती दुकानदारों से जमीन खाली नहीं करा सकता. इसके अलावा उन्होंने कहा कि उनकी बात सीधे मुख्यमंत्री योगी जी से हुई है.

भरी सभा में बोलीं योगी जी मेरे राजनीतिक गुरु

सिविल लाइन पहुंचकर सदर विधायक अदिति सिंह ने दुकानदारों को आश्वासन देते हुए कहा कि ''माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी मेरे राजनीतिक गुरु हैं, उनसे मेरी बात हो गयी है''. उन्होंने जांच के बाद न्याय का आश्वासन दिया है''. इस दौरान भीड़ ''योगी बाबा जिंदाबाद, अदिति सिंह जिंदाबाद'' के नारे लगने शुरू हो गए.

सिविल लाइंस में उनके साथ सैकड़ों समर्थक भी पहुंचे थे. दुकानदारों व अदिति सिंह के समर्थकों ने जमकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जिया उड़ाई. अदिति सिंह एक तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना राजनीतिक गुरु मानती हैं, वहीं, दूसरी तरफ उनके सिद्धांतों को मानती भी नहीं हैं, तभी तो वे खुद व उनके समर्थक सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने से नही चूके.

अदिति सिंह ने कहा कि दुकानदार भाई पचासों सालों से इस पर काबिज हैं. अगर फैसला इनके विरुद्ध भी आया तो प्रशासन को हाई कोर्ट , सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट में रिव्यु फ़ाइल करने के लिए समय तो देना चाहिए था. सिटी मजिस्ट्रेट युगराज सिंह ने लॉक डाउन में इन लोगो को नोटिस दिया और फिर कार्रवाई करने लगे.

ये है पूरा मामला

रायबरेली के सिविल लाइंस चौराहे पर कमला नेहरू ट्रस्ट की जमीन पर कई दशकों से काबिज पटरी दुकानदारों को कोर्ट के आदेश पर वहां से हटाने के लिए जिला प्रशासन ने नोटिस जारी किया है. यही नहीं, अदिति सिंह इन दुकानदारों के पक्ष में खड़ी हो गयी हैं. उन्होंने कहा कि मेरे पिता ने हमेशा गरीबों की लड़ाई लड़ी, मैं उनके रास्ते पर चल रही हूं. इस दौरान उन्होंने कमला नेहरू ट्रस्ट पर निशाना साधते हुए कहा कि जब जमीन पर कई दशक से ये दुकानदार काबिज हैं तो ट्रस्ट के पक्ष में ये जमीन कैसे फ्री होल्ड हो गई.

ये भी पढ़ें.

यूपी: आगरा में कोरोना समीक्षा बैठक में बिगड़ी डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की तबीयत, नाक से निकला खून

यूपी: बीजेपी विधायक पर दबंगों का हमला, गनर की जमकर की पिटाई, सपा ने कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने किया चोरी की घटनाओं का खुलासा, गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा पुलिस ने किया चोरी की घटनाओं का खुलासा, गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार
Chandauli News: चंदौली में सपा की नेता गार्गी पटेल पर घर में घुसकर जानलेवा हमला, मारपीट CCTV में कैद, 5 पर FIR
चंदौली में सपा की नेता गार्गी पटेल पर घर में घुसकर जानलेवा हमला, मारपीट CCTV में कैद, 5 पर FIR
भूसे को लेकर आदेश जारी करने वाले BEO पर एक्शन, नोटिस जारी कर मांगा गया स्पष्टीकरण
भूसे को लेकर आदेश जारी करने वाले BEO पर एक्शन, नोटिस जारी कर मांगा गया स्पष्टीकरण
Baghpat News: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, जिला आपूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
बागपत में विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई, जिला आपूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: South में BJP के सफाया का प्लान तैयार? | Rahul Gandhi | INDIA Vs NDA | Congress
Hamirpur Bridge Collapse News : भीषण तूफान में ताश के पत्तों की तरह ढह गया करोड़ों का पुल | UP News
CM Yogi Warns Mafia | Chitra Tripathi: कानून-व्यवस्था में सेंध...माफिया का THE END! | Uttar Pradesh
Karnataka New CM News: Rahul Gandhi ने Siddaramaiah को क्यों लगाया गले? अंदर की बात!
Jackie Shroff की यह family film बच्चों के साथ बड़ों का भी दिल जीत रही है

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
NCP को लेकर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल जैसे नेताओं को...'
NCP को लेकर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल जैसे नेताओं को...'
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Drishyam 3 BO Day 9 Worldwide: 'दृश्यम 3' का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'दृश्यम 3' का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
BPSC Recruitment 2026: बिहार में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 31 मई से पहले करें फॉर्म जमा
बिहार में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 31 मई से पहले करें फॉर्म जमा
Embed widget