एक्सप्लोरर

Basti: बस्ती में अनुदेशक शिक्षकों का अनशन जारी, जानें लोकसभा चुनाव को लेकर क्या कहा

UP News: बस्ती में अनुदेशक शिक्षकों ने शोषण और अत्याचार के खिलाफ अपना क्रमिक अनशन जारी रखा. इस दौरान अनुदेशकों ने 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर सरकार को चेतावनी दे डाली है.

Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में अपनी मांगों को लेकर अनुदेशकों ने अपना क्रमिक अनशन जारी रखा. इस दौरान अनुदेशकों ने शोषण और अत्याचार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की है. इस दौरान अनुदेशकों ने 2024 लोकसभा चुनाव में सरकार को देख लेने की धमकी भी दे डाली है. अनुदेशकों का आरोप है कि कोर्ट के आदेश के बाद भी सरकार अनुदेशक शिक्षकों को पूरा पैसा नहीं दे रही है.

एक तरफ जहां प्रदेश की योगी सरकार ने अनुदेशकों को 17,900 रुपये मानदेय देने के लिए आदेश दिए थे, तो वहीं अनुदेशकों का आरोप है कि सरकार उन्हें केवल 9000 रुपये देने का काम कर रही है. जिसको लेकर बस्ती जिले में शास्त्री चौक चौराहे स्थित अनुदेशकों ने प्रत्येक रविवार की तरह इस रविवार को भी शोषण और अत्याचार के खिलाफ क्रमिक अनशन जारी रखा. अनुदेशक शिक्षकों का मानना है कि हम महात्मा गांधी जी की सत्याग्रह आंदोलन के तर्ज पर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखेंगे.

अनुदेशक शिक्षकों का अनशन जारी

दरअसल उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पिछले 10 वर्षों से कार्य कर रहे अनुदेशकों ने इस रविवार को भी महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने अपना क्रमिक अनशन जारी रखा. अनुदेशक संघ के जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि अनुदेशकों पर पिछले 10 वर्षों से शोषण और अत्याचार हो रहा है. अनुदेशकों से पूर्णकालिक कार्य कराया जाता है और अल्प मानदेय के साथ-साथ अन्य सभी सुविधाओं से वंचित रखा जाता है. जिससे अनुदेशकों का जीवन स्तर निम्न स्तर से भी नीचे जा चुका है.

आर्थिक तंगी के कारण की आत्महत्या

उन्होंने बताया कि अनुदेशक आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या कर चुके हैं, तो कई अनुदेशक नौकरी छोड़ चुके हैं. अनुदेशक अपना जीवन निर्वाह के साथ-साथ शिक्षण कार्य के बाद टैक्सी व ठेला सब्जी आदि बेचने का कार्य करते हैं. महिला अनुदेशकों को सीसीएल भी नहीं मिलता है. अनुदेशक अल्पमानदेय में कार्य कर रहे हैं, ऐसे में इन अनुदेशकों के अच्छे दिन कब आएंगे.

अनशन पर बैठी अनुदेशक शिक्षक अलका रानी का कहना है कि जो सरकार हमारा साथ देगी हम सब उसी के साथ रहेंगे. उन्होंने सरकार के सामने समान वेतन की मांग रखी, मांग पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकाल तक धरना देने की चेतावनी दी गई.

यह भी पढ़ेंः 
Agra: दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी और बेटे की मौत, बेटी लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG पर त्राहिमाम! छात्रावास में भी सिलेंडर खत्म, चूल्हें पर बन रहा हनुमान सेतु मंदिर का प्रसाद
LPG पर त्राहिमाम! छात्रावास में भी सिलेंडर खत्म, चूल्हें पर बन रहा हनुमान सेतु मंदिर का प्रसाद
Uttarakhand News: उत्तराखंड BJP में अंदरूनी कलह? वरिष्ठ नेता अजेंद्र अजय की पोस्ट से सियासी हलचल तेज
उत्तराखंड BJP में अंदरूनी कलह? वरिष्ठ नेता अजेंद्र अजय की पोस्ट से सियासी हलचल तेज
कांशीराम जयंती पर आकाश आनंद ने बसपा समर्थकों का दिया संदेश, कांग्रेस-सपा से किया सावधान
कांशीराम जयंती पर आकाश आनंद ने बसपा समर्थकों का दिया संदेश, कांग्रेस-सपा से किया सावधान
Assembly By Election: यूपी और महाराष्ट्र में उपचुनाव की तैयारी पूरी, आज हो सकता है चुनाव तारीखों का ऐलान
विधानसभा उपचुनाव: यूपी और महाराष्ट्र में उपचुनाव की तैयारी पूरी, आज हो सकता है चुनाव तारीखों का ऐलान

वीडियोज

LPG Gas Crisis: LPG Supply अब बिना रुकावट? 24 घंटे का इंतजार बस! | Strait of Hormuz
Election Date Announcement: बंगाल में किसका चलेगा दांव? ममता के लिए क्या है चुनौती? | Mamata
LPG Gas Crisis: आ रहे 'शिवालिक-नंदादेवी'..चंद घंटे बाद...'सिलेंडर संकट' समाप्त! | Indian Ship
Iran Israel War: IRGC की इजरायल को खुली धमकी..Netanyahu को मारने की खाई कसम! | Khamenei | Trump
Iran Israel War: ईरान की बरसती मिसाइलों का खौफनाक वीडियो..हैरान कर देगा! | Khamenei | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या होर्मुज में युद्धपोत भेजेंगे चीन और ब्रिटेन? ईरान के खिलाफ ट्रंप की अपील पर आया जवाब
क्या होर्मुज में युद्धपोत भेजेंगे चीन और ब्रिटेन? ईरान के खिलाफ ट्रंप की अपील पर आया जवाब
Maharashtra News: 'शायद बीजेपी के ऑफिस में...', 5 राज्यों में चुनाव के ऐलान से पहले संजय राउत का EC पर तंज
'शायद बीजेपी के ऑफिस में...', 5 राज्यों में चुनाव के ऐलान से पहले संजय राउत का EC पर तंज
Congress On Election: बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा; रन आउट पर मजेदार पोस्ट वायरल
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा
‘जो दिखेगा वो बिकेगा’, कैमरा देखते ही अवनीत कौर ने टॉप को किया नीचे, वीडियो वायरल
‘जो दिखेगा वो बिकेगा’, कैमरा देखते ही अवनीत कौर ने टॉप को किया नीचे, वीडियो वायरल
Donald Trump Statement: 'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
Israel-US Iran War Live: खर्ग द्वीप पर अमेरिका ने मचाई तबाही तो बौखलाया ईरान, मिडिल ईस्ट में US ठिकानों पर बरपाया कहर
Live: खर्ग द्वीप पर US ने मचाई तबाही तो बौखलाया ईरान, अमेरिकी ठिकानों पर बरपाया कहर
बुक नहीं हो रहा भारत गैस का सिलेंडर तो न हो परेशान, नोट कर लें ये नंबर
बुक नहीं हो रहा भारत गैस का सिलेंडर तो न हो परेशान, नोट कर लें ये नंबर
Embed widget