एक्सप्लोरर

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा-किसान विरोधी है सरकार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने यूपी की योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने एक वीडियो ट्वीट करते हुये कहा कि राज्य सरकार किसान विरोधी है

मिर्जापुर, एबीपी गंगा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। एक वीडियो ट्वीट करते हुये उन्होंने लिखा कि पुलिस वालों ने किसानों की खड़ी फसल को रौंद दिया। प्रियंका गांधी यूपी को लेकर बेहद सक्रिय हैं और वे लगातार राज्य सरकार पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ती।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के ट्वीट के मुताबिक 'मिर्जापुर के किसानों ने मेहनत से अपनी फसल लगाई थी और भाजपा सरकार की पुलिस ने खड़ी फसल रौंद दी। कल मुख्यमंत्री और प्रधानमन्त्री ने किसानों के लिए खूब झूठे ऐलान किए और 24 घंटे भी नहीं बीते कि महिला किसानों के साथ सरकार का व्यवहार देखिए। किसान विरोध भरा है भाजपा के अंदर'।

आपको बता दें कि मिर्जापुर जिले में डेडिकेट फ्रंट कॉरिडोर का काम करा रही ठेका कंपनी द्वारा खड़ी गेहूं की फसल को रौंदे जाने का किसान विरोध कर रहे थे। कुंडाडीह जादवपुर गांव के सैकड़ों किसान मौके पर पहुंच कर इसका विरोध करने लगे। उनकी सुनवाई न होने पर खेतों में दौड़ रही जेसीबी व पोकलैंड के सामने लेटकर विरोध दर्ज कराने लगे। पुलिस ने किसानों को हटाने की कोशिश की। न मानने पर पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में तीन महिला समेत छह किसान घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया गया। इसमें एक को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। कुंडाडीह व जादवपुर गांव के किसानों की काफी जमीन रेलवे चौड़ी करण के लिए अधिग्रहीत हुई है। इसमें बहुत से किसानों को मुआवजा प्राप्त हो चुका हैं। कई किसानों को मुआवजा अभी तक नहीं मिल पाया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'तुष्टीकरण में अंधी होकर बहुसंख्यक समाज को अपमानित किया', भूपेंद्र चौधरी का सपा पर हमला
'तुष्टीकरण में अंधी होकर बहुसंख्यक समाज को अपमानित किया', भूपेंद्र चौधरी का सपा पर हमला
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
शिवा हत्याकांड: नेपाल गई, बुर्के में भागी, ADG ने बताया कैसे पकड़ी गई श्रद्धा दुबे?
शिवा हत्याकांड: नेपाल गई, बुर्के में भागी, ADG ने बताया कैसे पकड़ी गई श्रद्धा दुबे?

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
Embed widget