एक्सप्लोरर

यूपी: बांदा जेल से फरार हुआ कैदी, एक जेलकर्मी निलंबित, 3 होमगार्डों पर भी होगी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश में बांदा जेल से एक कैदी फरार हो गया. लापरवाही बरतने की वजह से एक जेलकर्मी को निलंबित किया गया है. 3 होमगार्डों पर भी कार्रवाई के लिए जिला होमगार्ड कमांडेंट को पत्र भेजा दिया गया है.

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में मंडल कारागार से एक कैदी फरार हो गया. इस बात की जानकारी तब हुई जब शाम की गिनती में कैदी कम पाया गया. जानकारी के मुताबिक जेल के बाहर खेत में 46 कैदियों को काम कराने के लिए पुलिस सुरक्षा में लाया गया था जहां से ये शातिर कैदी मौका पाकर भाग निकला. मामले की जानकारी मिलने के बाद जेल के डीआईजी बीआर वर्मा मंडल कारागार पहुंचे और कारागार का निरीक्षण किया. लापरवाही बरतने की वजह से एक जेलकर्मी को निलंबित किया गया है. 3 होमगार्डों पर भी कार्रवाई के लिए जिला होमगार्ड कमांडेंट को पत्र भेजा दिया गया है.

बांदा जिले के ममसी गांव का रहने वाला वृक्षराज यादव मंडल कारागार में पिछले 10 दिनों से दफा 25 के तहत बंद था. जानकारी के मुताबिक कैदी पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं. 46 बंदियों को बंदी रक्षक स्वतंत्र सिंह और 3 होमगार्ड अपनी अभिरक्षा में जेल के बाहर जेल कैंपस के खेतों में काम कराने के लिए ले गए थे. इसी दौरान ये तिर कैदी बंदी रक्षक और होमगार्डों से बचकर फरार हो गया. काम खत्म होने के बाद जब सभी बंदियों का मिलान किया गया तब कैदी के भागने को लेकर जानकारी मिली.

इस पूरे मामले में हैरान करने वाली बात ये है कि जब कैदी फरार हुआ तो उस दौरान किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी. बांदा शहर कोतवाल दिनेश सिंह का कहना है कि फरार कैदी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. पुलिस टीमों को फरार हुए कैदी की तलाश में लगाया गया है.

यह भी पढ़ें:

अखिलेश यादव ने कानून-व्यवस्था पर कसा तंज, कहा-'अपराधियों ने एनकाउंटर वाली सरकार का कर दिया एनकाउंटर'

अतीक अहमद पर कसता जा रहा है योगी सरकार का शिकंजा, बाहुबली और उसके गुर्गों के खिलाफ दर्ज हुआ केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती पहुंचे CM योगी, BJP नेता हरीश द्विवेदी की मां के निधन पर जताया शोक
बस्ती पहुंचे CM योगी, BJP नेता हरीश द्विवेदी की मां के निधन पर जताया शोक
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
बरेली की रावण वाली गली में 200 साल पुरानी परंपरा, मुस्लिम कारीगर बनाते हैं रावण
बरेली की रावण वाली गली में 200 साल पुरानी परंपरा, मुस्लिम कारीगर बनाते हैं रावण
रुद्रप्रयाग में सियासी उलटफेर, 5 दिन में BJP से मोहभंग, कांग्रेस में लौटे ग्यालू लाल
रुद्रप्रयाग में सियासी उलटफेर, 5 दिन में BJP से मोहभंग, कांग्रेस में लौटे ग्यालू लाल

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget