एक्सप्लोरर

कांग्रेस के साथ मिली सपा, अखिलेश ने मायावती को धोखा दिया : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को प्रतापगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन पर जमकर हमला बोला।

लखनऊ, एबीपी गंगा। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का प्रचार आज खत्म हो जाएगा। ऐसे में सभी दलों ने चुनावी प्रचार में पूरी ताकत झोंकी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रतापगढ़ में चुनावी जनसभा की। इस रैली में उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन पर जमकर निशाना साधा।

मोदी ने कहा 'चार चरणों के मतदान के बाद उत्तर प्रदेश के लोगों ने तय कर दिया है कि नतीजे क्या आने वाले हैं। अब पांचवें चरण से पहले अगर ये महामिलावटी लोग आपका ये उत्साह देख लेंगे तो शायद मैदान ही छोड़ देंगे। उत्तर प्रदेश के लोगों ने जिस तरह ठान लिया है कि विकास के आगे उन्हें कुछ भी मंजूर नहीं है। इन महामिलावटी लोगों को समझ ही नहीं आ रहा है कि अब बचा हुआ चुनाव बचाने के लिए कौन सा खेल खेला जाए। अब ये साफ हो चुका है कि समाजवादी पार्टी ने गठबंधन के बहाने बहन मायावती की पीठ में छुरा घोंपा है। पिछले दरवाजे से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस एक हो गए हैं। मायावती खुलेआम कांग्रेस की आलोचना करती हैं, कांग्रेस को कोसती हैं। वहीं समाजवादी पार्टी, कांग्रेस पर नरमी दिखाती है। बची कांग्रेस, तो उसके नेता खुशी-खुशी समाजवादी पार्टी की रैलियों में मंच साझा कर रहे हैं।'

'कांग्रेस ने माना, वोट काटने के लिए लड़ रहे चुनाव' सपा-बसपा के अलावा मोदी ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया। मोदी ने कहा कि जो पार्टी पहले चरण के मतदान से पहले खुद को प्रधानमंत्री पद की दावेदार बता रही थी, वो अब ये मानने लगी है कि हम तो यूपी में सिर्फ वोट काटने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस का कितना पतन हो गया है, ये इसका सुबूत है। वोट काटना, समाज तोड़ना, देश बांटना, कैबिनेट का अध्यादेश फाड़ना, यही कांग्रेस की पहचान बन गया है। कल तक कांग्रेस के नामदार कहते थे कि वो मोदी के प्रभाव से डरते हैं। अब वो कहने लगे हैं कि मोदी से तब तक नहीं जीत सकते, जब तक मोदी की मेहनत और मोदी की देशभक्ति पर दाग न लग जाए। न मैं गिरा और न मेरी उम्मीदों के मीनार गिरे, पर कुछ लोग मुझे गिराने में कई बार गिरे। कांग्रेस के साथ मिली सपा, अखिलेश ने मायावती को धोखा दिया : पीएम मोदी

'महामिलावट का पंजा बहुत खतरनाक' मोदी ने यह भी कहा कि मजबूरी और अवसरवाद की इस महामिलावट का पंजा बहुत खतरनाक है। जब-जब ये महामिलावटी पंजा सत्ता में आता है, देश को इसका नुकसान उठाना पड़ता है। महामिलावट के इस पंजे के पांच भयानक खतरे हैं। भ्रष्टाचार, अस्थिरता, जातिवाद, वंशवाद और कुशासन इसके खतरे हैं।

बतादें मोदी प्रतापगढ़ के बाद बस्ती लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम की जनसभा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस, पीएसी के अलावा एसपीजी और पैरामिलिट्री फोर्स मुस्तैद रहेगी। एसपीजी के जवानों ने जनसभा स्थल का जायजा भी लिया। गौरतलब है कि पांचवें चरण के लिए सोमवार को मतदान होना है।

प्रतापगढ़ से अपना दल (एस) के संगमलाल गुप्ता प्रत्याशी हैं। इस बार भाजपा ने यह सीट अपना दल को न देकर अपने चुनाव चिन्ह पर उम्मीदवार उतारा है। भाजपा उम्मीदवार संगमलाल गुप्ता अपना दल एस के ही विधायक हैं। वहीं बस्ती से भाजपा ने एक बार फिर मौजूदा सांसद हरीश द्विवेदी को मैदान में उतारा है। बस्ती में जनसभा के बाद मोदी हेलीकाप्टर से बिहार के बाल्मीकिनगर चले जाएंगे। वहां से लौटकर गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और फिर वापस दिल्ली जाएंगे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget