एक्सप्लोरर

Prayagraj: एक दिवसीय दौरे पर प्रयागराज पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, जानें पूरा कार्यक्रम

Ramnath Kovind: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज प्रयागराज में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. उनके साथ मुख्य न्यायाधीश एन वी रमन्ना और केन्द्रीय कानून मंत्री किरन रिजिजू भी मौजूद रहेंगे. 

President Ramnath Kovind Prayagraj Visit: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एक दिवसीय दौरे पर प्रयागराज पहुंच गए हैं. राष्ट्रपति प्रयागराज में तीन कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. इस मौके पर मुख्य न्यायाधीश एन वी रमन्ना (NV Ramana) और केन्द्रीय कानून मंत्री किरन रिजिजू (kiren rijiju) भी मौजूद हैं. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट के कई अन्य जज भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.

राष्ट्रपति के तीन कार्यक्रम
रामनाथ कोविंद आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में तीन कार्यक्रमों में शामिल होंगे. रामनाथ राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत किए गए मल्टीलेवल पार्किंग और एडवोकेट चैंबर, लाइब्रेरी और ऑडीटोरियम की आधारशिला रखेंगे. इसमें अधिवक्ताओं के लिए लगभग 2600 चैंबर बनेंगे. राज्य सरकार ने इसके लिए 600 करोड़ की धनराशि भी रिलीज भी की है. 

इसके अलावा राष्ट्रपति हाईकोर्ट बार एशोसिएसन के लाइब्रेरी हॉल भी जायेंगे. अधिवक्ता ए बी सरन की पेंटिंग का लोकार्पण करेंगे. इसके अलावा वो झलवा में बनने वाले राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का भी शिलान्यास करेंगे. 

राज्यपाल और सीएम करेंगे अगवानी
राष्ट्रपति की अगवानी के लिए यूपी की राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे. राष्ट्रपति संगम पर अक्षयवट दर्शन के लिए भी जा सकते हैं. संगम जाकर अक्षय वट दर्शन करने का कार्यक्रम अभी आधिकारिक तौर पर तय नहीं है.

ये भी पढ़ें:

Uttarakhand: भूकंप के झटके से डोली उत्तराखंड की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.6 रही तीव्रता

Dengue Case in Unnao: उन्नाव में डेंगू की दस्तक, दो मरीजों में हुई पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करहल में BJP को ठाकुरों का साथ, फिर भी सपा से पीछे क्यों? समझिए 2027 से पहले पूरा चुनावी गणित
करहल में BJP को ठाकुरों का साथ, फिर भी सपा से पीछे क्यों? समझिए 2027 से पहले पूरा चुनावी गणित
'ठोस सबूत हैं तो...', ज्ञानेश कुमार के बचाव में उतरे बृजभूषण सिंह
'ठोस सबूत हैं तो...', ज्ञानेश कुमार के बचाव में उतरे बृजभूषण सिंह
'100 रुपये चलता था, 15 रुपये...', कांग्रेस पर CM योगी का निशाना
'100 रुपये चलता था, 15 रुपये...', कांग्रेस पर CM योगी का निशाना
किशनी में सपा का मजबूत किला, BJP के लिए मुश्किल क्यों है यहां जीत की राह?
किशनी में सपा का मजबूत किला, BJP के लिए मुश्किल क्यों है यहां जीत की राह?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget