एक्सप्लोरर

Prayagraj News: शुआट्स यूनिवर्सिटी के निदेशक की लखनऊ से गिरफ्तारी, हत्या के प्रयास के मामले में था फरार

UP News: शुआट्स यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर आरबी लाल के भाई पर पिछले दिनों प्रयागराज में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था. पुलिस इस मामले में लंबे समय से आरोपी की तलाश कर रही थी.

Prayagraj Crime News: प्रयागराज के नैनी स्थित शुआट्स यूनिवर्सिटी के कुलपति आरबी लाल के भाई विनोद बी लाल को लखनऊ के मोहनलालगंज से रविवार (1 अक्टूबर) रात गिरफ्तार कर लिया गया. विनोद बी लाल शुआट्स में निदेशक के पद पर तैनात हैं. आरोपी पिछले दिनों नैनी में दर्ज हुए हत्या के प्रयास के मामले में वांछित था.

गिरफ्तारी के बाद नैनी थाने में ले जाकर आरोपी से पूरी रात पूछताछ चलती रही. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इसी साल जून में नैनी थाने में सिविल लाइंस निवासी सर्वेंद्र विक्रम सिंह की ओर से एक मुकदमा दर्ज कराया गया था. 

शुआट्स के कुलपति के भाई पर लगा था ये आरोप

इस मुकदमे में सर्वेंद्र ने आरोप लगाया था कि चार लोगों ने तमंचा दिखाकर उसे धमकी दी थी कि सैम हिगिन्नबॉटम यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर, टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज यानी शुआट्स के कुलपति आरबी लाल और विनोद बी लाल पर फतेहपुर में दर्ज हुए मुकदमे को अगर वापस न लिया गया तो वह लोग उन्हें जान से मार देंगे. 

पीड़ित पर किया गया हमला

इसके बाद उन पर हमला भी हुआ था. मूल रूप से सुल्तानपुर निवासी सर्वेंद्र का आरोप था कि वह स्कूटी से रात को नैनी जा रहा था. तभी पुराने यमुना पुल पर दो बाइक से आए चार लोगों ने तमंचा दिखाया. फिर धमकी दी कि आरबी लाल व विनोद बी लाल पर फतेहपुर में दर्ज कराया गया मुकदमा वापस ले लो वरना जान से मार दिए जाओगे. 

ऐसे आया पकड़ में

इस मामले के बाद आरोपी की तलाश में जुटी प्रयागराज पुलिस को आरोपी विनोद बी लाल की लोकेशन लखनऊ में मिली थी. इसके बाद टीम ने मोहनलालगंज स्थित एक गेस्ट हाउस से उसे गिरफ्तार कर लिया. विनोद पर हत्या समेत कुल 32 मुकदमे दर्ज हैं. विनोद के ऊपर प्रयागराज, लखनऊ, प्रतापगढ़ और फतेहपुर में ये मामले दर्ज हैं. इसमें से 6 मुकदमे अवैध धर्मांतरण से जुड़े हुए हैं. 

ये भी पढ़ें- 

UP Politics: यूपी की इन VIP सीटों पर नवरात्र में उम्मीदवारों का एलान कर सकती है सपा, अखिलेश यादव के बयान से हलचल तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
गाजियाबाद में निर्माणाधीन मॉल में 7 साल की बच्ची का मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका
गाजियाबाद में निर्माणाधीन मॉल में 7 साल की बच्ची का मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका
यूपी में बारिश का कहर, मिर्जापुर-बिजनौर में तीन लोगों की मौत; कई अस्पताल में भर्ती
यूपी में बारिश का कहर, मिर्जापुर-बिजनौर में तीन लोगों की मौत; कई अस्पताल में भर्ती
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर झूठा यौन शोषण आरोप लगाने का मामला, हाईकोर्ट ने एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर झूठा यौन शोषण आरोप लगाने का मामला, हाईकोर्ट ने एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, DM-SP समेत 8 पुलिसकर्मी घायल, हाईवे पर 20km लंबा जाम
दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, DM-SP भी घायल
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
The Odyssey को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म, जाने-रनटाइम और सर्टिफिकेट
'द ओडिसी' को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी फिल्म
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
Mental Health Special Theaters : मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
Embed widget