एक्सप्लोरर

UP Election: प्रयागराज में राकेश टिकैत ने सपा नेता ऋचा सिंह से की मुलाकात, बीजेपी को लेकर कह दी ये बड़ी बात

UP Elections: सपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रवक्ता ऋचा सिंह ने आज प्रयागराज में राकेश टिकैत से मुलाकात की. राकेश टिकैत ने कहा कि जो भी लोग आशीर्वाद लेने आएंगे, वे किसी को निराश नहीं करेंगे.

UP Assembly Election 2022: किसानों के बड़े संगठन भारतीय किसान यूनियन द्वारा यूपी विधानसभा चुनाव में सपा और आरएलडी गठबंधन को समर्थन देने से इंकार करने और ऐसी खबरों का खंडन करने के बाद समाजवादी पार्टी खेमे में हलचल मच गई है. इस खंडन के बाद समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रवक्ता ऋचा सिंह ने आज प्रयागराज में राकेश टिकैत से मुलाकात की. ऋचा सिंह और राकेश टिकैत की यह मुलाकात माघ मेले में भारतीय किसान यूनियन के कैंप में हुई.

दोनों नेताओं ने कुछ अन्य लोगों की मौजूदगी में कैंप में देर तक गुफ्तगू की. ऋचा सिंह ने इस मौके पर साफ तौर पर कहा कि वह राकेश टिकैत से आशीर्वाद लेने के लिए आई हुई हैं. इस मौके पर ऋचा सिंह ने राकेश टिकैत को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उन्हें किसानों के प्रतीक चिन्ह के रूप में हल भी भेंट किया. हालांकि इस मुलाकात के बाद भी राकेश टिकैत ने किसी भी दल को विधानसभा चुनाव में समर्थन ना देने की अपनी बात दोहरायी.

राकेश टिकैत ने कही ये बात

राकेश टिकैत ने कहा कि जो भी लोग आशीर्वाद लेने आएंगे, वे किसी को निराश नहीं करेंगे. लेकिन उन्होंने कहा कि सपा के लोग आशीर्वाद लेने आए हैं. उन्हें हम आशीर्वाद दे रहे हैं, लेकिन बीजेपी के लोग तो हमें ढूंढे नहीं मिल रहे हैं. उनके मुताबिक़ किसान सरकार से नाराज है. उन्होंने एक बार फिर से कहा है कि सीएम योगी गोरखपुर से चुनाव जीतेंगे इससे मार्च में विपक्ष मजबूत होगा.

 किसानों को लेकर सपा नेता ने क्या कहा?

सपा नेता ऋचा सिंह ने कहा कि किसानों के आंदोलन में समाजवादी पार्टी किसानों के साथ खड़ी थी और यही वजह है कि वह किसान नेता राकेश टिकैत से मुलाकात करने और उनका आशीर्वाद लेने आई. उन्होंने कहा है कि समाजवादी पार्टी हमेशा किसान हितों की बात करती आई है. ऋचा सिंह ने कहा है कि किसान आंदोलन ने पूरे देश को एक दिशा दी है. ऋचा सिंह ने कहा कि किसानों ने बीजेपी की तानाशाही देख लिया और जनता बीजेपी की समूल नाश करेगी.

ये भी पढ़ें :-

UP Assembly Election 2022: सपा-बसपा और कांग्रेस के इन नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन, जानिए- पार्टी ज्वाइन करके क्या कहा

UP Election: कांग्रेस की सरकार बनने पर नोएडा-दादरी के किसानों को मिलेगा उनका मालिकाना हक, भूपेश बघेल का दावा

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द, CM योगी का बड़ा फैसला
यूपी में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द, CM योगी का बड़ा फैसला
यूपी के किसानों को जल्द मिलेगा राहत पैकेज, महिलाओं के लिए भी बड़ा ऐलान
यूपी के किसानों को जल्द मिलेगा राहत पैकेज, महिलाओं के लिए भी बड़ा ऐलान
योगी सरकार की पहल को युवाओं का साथ, भारत बौद्धिक्स 2.0 में रिकॉर्ड पंजीकरण
योगी सरकार की पहल को युवाओं का साथ, भारत बौद्धिक्स 2.0 में रिकॉर्ड पंजीकरण
योगी सरकार की योजनाओं में डिजिटल बदलाव, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा लाभ
योगी सरकार की योजनाओं में डिजिटल बदलाव, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा लाभ

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget