एक्सप्लोरर

UP News: प्रयागराज पुलिस ने अवैध असलहा बनाने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

Prayagraj Police News: रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह और माघ मेले को देखते हुए प्रयागराज पुलिस अलर्ट है. प्रयागराज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है.

Prayagraj News: अयोध्या में भव्य राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह और माघ मेले के मद्देनजर तैयारी जोरशोर से चल रही हैं. इसी क्रम प्रयागराज पुलिस सुरक्षा को मुस्तैद है. प्रयागराज पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन अभियान में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में पुलिस टीम ने अवैध असलहा बनाने वाले तीन अभियुक्तों और एक खरीददार को मौके से गिरफ्तार किया है. 

इस संबंध में डीसीपी यमुनानगर अभिनव त्यागी और एसीपी करछना संजय सिंह ने अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा करते हुए बताया कि "गिरफ्तार अभियुक्त बिहार के मुंगेर और मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से कंट्री मेड पिस्टल लाकर बेचते थे, जबकि अवैध देशी तमंचों का यहीं पर निर्माण हो रहा था." पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से तीन अवैध स्वचालित पिस्टल, दस अवैध तमंचा, अवैध निर्मित शस्त्र व असलहे बनाने का उपकरण बरामद किया गया है.

आरोपी एमपी-बिहार से लाते थे अवैध असलहा
पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया है कि "वह बिहार और मध्य प्रदेश से 10 से 15 हजार में पिस्टल खरीद कर लाते थे, इसे वह 20 से 30 हजार में अन्य लोगों बेचते थे." पुलिस की पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि कुछ युवा रील्स बनाने के लिए भी अवैध असलहा खरीदते थे. पुलिस ने अभियुक्त नागेश पांडेय, जिलानी मंसूरी, नसीम उर्फ सुल्तान बाबा और ब्रह्मदीन विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है.

अवैध असलहा फैक्ट्री का ये जिलानी मंसूरी सरगना
आरोपियों के बारे में जानकरी देते हुए डीसीपी यमुनानगर अभिनव त्यागी के मुताबिक, पूछताछ के बाद अभियुक्तों द्वारा बेचे गए पिस्टल और तमंचों की बरामदगी को लेकर भी ऑपरेशन चलाया जाएगा. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में से जिलानी मंसूरी असलहा फैक्ट्री का सरगना है. सभी अभियुक्तों की उम्र 30 वर्ष से 50 वर्ष के बीच है.

ये भी पढ़ें:

UP Politics: केशव प्रसाद मौर्य ने समझाया PDA का मतलब, कहा-अखिलेश यादव की 'पर्सनल डेवलपमेंट अथॉरिटी'

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget