एक्सप्लोरर

बाहुबली विधायक विजय मिश्र को लगा बड़ा झटका, जेल बदले जाने की अर्जी HC से खारिज

कोर्ट में यूपी सरकार ने विजय मिश्र की अर्जी का विरोध किया और उनके द्वारा पेश की गई सभी दलीलों को ठुकराया. मिश्र के खिलाफ करीब 70 मुक़दमे दर्ज हैं.

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के भदोही से बाहुबली विधायक विजय मिश्र को बड़ा झटका लगा है. जेल बदले जाने की विजय मिश्र की अर्जी हाई कोर्ट से खारिज हो गई है. अर्जी में आगरा जेल से ट्रांसफर किये जाने की गुहार लगाई गई थी. विजय मिश्र ने इलाज ठीक से नहीं होने, जेल में कोरोना का संक्रमण फैले होने, परिवार वालों से मुलाकात न होने और दूरी की वजह से प्रयागराज व भदोही की अदालतों में चल रहे मुकदमों की सुनवाई नहीं हो पाने का हवाला दिया था.

कोर्ट में यूपी सरकार ने विजय मिश्र की अर्जी का विरोध किया और उनके द्वारा पेश की गई सभी दलीलों को ठुकराया. यूपी सरकार ने कहा कि आगरा में इलाज के पुख्ता इंतजाम हैं और जेल में अब संक्रमण का एक भी मामला नहीं है. इसके अलावा कहा गया कि जेल के फोन से परिवार से बातचीत भी हो सकती है. साथ ही मुकदमों की सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिग के ज़रिये हो सकती है, जाने की कोई ज़रुरत नहीं है.

विजय मिश्र के खिलाफ करीब 70 मुक़दमे दर्ज

यूपी सरकार के कड़े एतराज के बाद विजय मिश्र के वकील ने मुकदमा आगे नहीं चलाने की अपील की. अदालत ने इसी आधार पर विजय मिश्र की अर्जी को खारिज किया. बता दें कि आगरा जेल में रसूख नहीं चल पाने की वजह से बाहुबली विजय मिश्र जेल बदलवाना चाहते थे. इसी वजह से उन्होंने प्रयागराज या आसपास की किसी दूसरी जेल में शिफ्ट किये जाने का आदेश देने की गुहार लगाई थी.

बता दें कि जस्टिस बच्चू लाल और जस्टिस सुभाष चंद्र शर्मा की डिवीजन बेंच में यह सुनवाई हुई. विजय मिश्र के खिलाफ करीब 70 मुक़दमे दर्ज हैं. रिश्तेदार की ज़मीन हड़पने और सिंगर के यौन शोषण समेत कई मामलों में वो आगरा जेल में बंद हैं. बाहुबली विधायक की पिछले साल अगस्त महीने में गिरफ्तारी हुई थी.

ये भी पढ़ें:

गाजियाबाद हादसा: ठेकेदार अजय त्यागी का बड़ा खुलासा, अधिकारियों को दी थी 16 लाख की घूस

मुरादनगर हादसे के जिम्‍मेदार ठेकेदार, इंजीनियर से नुकसान की पाई-पाई वसूलेगी सरकार, रासुका के तहत चलेगा मुकदमा

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली में निर्माणाधीन टनल में घुसा पानी-मलबा, कई मजदूर फंसे, रेस्क्यू जारी
Live: चमोली में निर्माणाधीन टनल में घुसा पानी-मलबा, कई मजदूर फंसे, रेस्क्यू जारी
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
आजम खान पर एक्शन लेने वाले IAS आंजनेय कुमार को 8वीं बार मिलेगा एक्सटेंशन? चर्चा तेज
आजम खान पर एक्शन लेने वाले IAS आंजनेय कुमार को 8वीं बार मिलेगा एक्सटेंशन? चर्चा तेज
शामली: 12 साल बाद मिला इंसाफ, पवन हत्याकांड में 4 को फांसी
शामली: 12 साल बाद मिला इंसाफ, पवन हत्याकांड में 4 को फांसी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget