एक्सप्लोरर

प्रयागराज में महाकुंभ को लेकर संतों की आज अहम बैठक, फर्जी बाबाओं को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला

UP News: प्रयागराज में महाकुंभ को लेकर होने वाले बैठक में कथित संतो के मुद्दो पर भी चर्चा होगी. वहीं संत महात्मा आपस में बैठकर फर्जी बाबाओं को लेकर कोई बड़ा फैसला कर सकते है.

Prayagraj News: प्रयागराज में कुछ महीनों बाद आयोजित होने वाले महाकुंभ को लेकर मेला प्राधिकरण के अफसरों के साथ आज अखाड़ों के प्रमुख संतों की बेहद अहम बैठक होगी. यह बैठक सुबह 11 बजे से कमिश्नर ऑफिस में होगी. अखाड़ा परिषद इन दिनों दो गुटों में बंटा हुआ है, लिहाजा प्रशासन ने सभी तेरह अखाड़ों से दो-दो प्रतिनिधियों को बुलाया है. इस बैठक में महाकुंभ में संत महात्माओं और श्रद्धालुओं को सुविधाएं देने और मेले के सफल आयोजन की रणनीति पर चर्चा होगी. 

मेले की व्यवस्था से जुड़े अफसरान और संत महात्मा इस दिव्य और भव्य बनाने को लेकर रणनीति तय करेंगे. आस्था के इस सबसे बड़े मेले में इस बार 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है, लिहाजा यहां हाथरस की तरह कोई हादसा ना हो, इसे लेकर खास फोकस किया जाएगा. 

बैठक में कथित संतो के मुद्दे पर भी होगी चर्चा
आज की बैठक में हाथरस की घटना के बाद भोले बाबा जैसे कथित संतो के मुद्दे पर भी चर्चा होगी. इस बैठक में मेला प्राधिकरण को अखाड़ों की तरफ से फर्जी बाबाओं की सूची भी दी जा सकती है. अखाड़ों के संतों की तरफ से मेला प्रशासन से पुरजोर तरीके से यह मांग की जाएगी कि भोले बाबा जैसे खुद को भगवान का अवतार बताने वाले या चमत्कार दिखाने वाले फर्जी भगवाधारियों को मेले में संत की तरह मान्यता न दी जाए. मेले में उन्हें जमीन व दूसरी सुविधाएं न दी जाए. बैठक में मेले की व्यवस्था से जुड़े कई अन्य मुद्दों पर भी बेहद महत्वपूर्ण चर्चा होनी है.

फर्जी बाबाओं को लेकर होगा बड़ा फैसला
उम्मीद जताई जा रही है कि प्रशासन के साथ मैराथन बैठक के बाद अखाड़ों के संत महात्मा आपस में बैठक कर फर्जी बाबाओं को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. उम्मीद यह भी है कि हाथरस कांड के बाद सुर्खियों में आए नारायण साकार हरि और भोले बाबा समेत कुछ अन्य विवादित लोगों को फर्जी संत घोषित किया जा सकता है और लोगों से ऐसे लोगों से सावधान रहने के लिए अपील की जा सकती है. आज की बैठक में अखाड़ा परिषद के दोनों गुटों के अध्यक्ष और महामंत्री भी अपने अपने अखाड़े के प्रतिनिधि के तौर पर मौजूद रहेंगे.

40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद
 इस बैठक में महाकुंभ में संत महात्माओं और श्रद्धालुओं को सुविधाएं देने और मेले के सफल आयोजन की रणनीति पर चर्चा होगी. मेले की व्यवस्था से जुड़े अफसरान और संत महात्मा इस दिव्य और भव्य बनाने को लेकर रणनीति तय करेंगे. आस्था के इस सबसे बड़े मेले में इस बार 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है, लिहाजा यहां हाथरस की तरह कोई हादसा ना हो, इसे लेकर खास फोकस किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: कानपुर देहात में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की अचानक बिगड़ी तबीयत, दो बच्चियों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget