एक्सप्लोरर

माघ मेले में अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में कंप्यूटर बाबा, जमीन पर लेटकर दे रहे धरना

Prayagraj Magh Mela 2026: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद संगम नोज पर जाने के लिए कह रहे थे, लेकिन वहां पर काफी भीड़ की वजह से उन्हें जाने के लिए मना किया गया. झड़प के बाद वे धरना देने के लिए बैठ गए.

प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में पुलिस और संत के अनुयायियों के बीच झड़प के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद धरने पर बैठ गए थे. इस बीच उनको कंप्यूटर बाबा का समर्थन मिला है. कंप्यूटर बाबा शंकराचार्य के समर्थन में धरना स्थल पर जमीन पर लेटकर धरना दे रहे हैं. 

बता दें कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद प्रयागराज संगम नोज पर जाने के लिए कह रहे थे, लेकिन वहां पर काफी भीड़ की वजह से उन्हें जाने के लिए मना किया गया.  इसके बाद शंकराचार्य अपने 200 लोगों के साथ उस क्षेत्र में चले गए. पुलिस का आरोप है कि उनके अनुयायियों ने सुरक्षा बैरियर तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की.

धरने के बीच क्या बोले कंप्यूटर बाबा?

कंप्यूटर ने बाबा ने जमीन पर लेटे हुए कहा कि आज देश में हो क्या रहा है? संतों, शंकराचार्यों और सनातन का अपमान हो रहा है. उन्होंने कहा कि आज माघ के महीने में प्रयागराज के अंदर संतों के साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सीएम योगी की सरकार है. यह लोग कहते हैं कि हम सनातनी हैं.

उन्होंने कहा कि मैं जनता से पूछना चाहता हूं कि यह क्या सरकार का कार्यक्रम है. उन्होंने पूछा कि यहां सरकार का माघ महीना है या संतों का माघ महीना है. इसलिए मेरा सभी से अनुरोध है कि हम सब लोग मिलकर ऐसी सरकार का विरोध करें जो हमारे संतों का अनादर कर रही है. उन्होंने आगे कहा कि यहां शंकराचार्य के साथ जो अपमान हुआ है उसका हम कड़ा विरोध करते हैं. 

शंकराचार्य को रोकने पर बोले संजय सिंह 

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि ये सिर्फ एक धर्म परायण संत को रोकने की घटना नहीं है, ये संवैधानिक और धार्मिक मर्यादाओं को रौंदने की तस्वीर है. धर्माचार्य शंकराचार्य महाराज स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को पुलिस द्वारा रोकना और उनके समर्थकों के साथ धक्का-मुक्की करना यह सीधे-सीधे सत्ता के अहंकार का प्रदर्शन है.

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा और उसकी शासित पुलिस आज कानून की नहीं, राजनीतिक आदेशों की चौकीदार बन चुकी है. जो सरकार रोज धर्म की आड़ में राजनीति करती है, वही सरकार आज एक विश्व भर में आदरणीय, प्रातः स्मरणीय शंकराचार्य के साथ ऐसा व्यवहार कर रही है. यह भाजपा का दोहरा चरित्र नहीं तो क्या है?

संजय सिंह ने यूपी पुलिस पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश की पुलिस अब संविधान से नहीं, सत्ता से संचालित हो रही है. सवाल पूछने वालों को रोको, विरोध करने वालों को दबाओ, और हर असहमति को 'कानून-व्यवस्था' का नाम देकर कुचल दो, यही भाजपा मॉडल है. धर्म, विचार और अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला अब खुलकर हो रहा है. देश यह सब देख रहा है.

सौरभ मिश्रा प्रयागराज के निवासी हैं. वह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अपने करियर की शुरुआत सौरभ ने 2020 में इंडिया अहेड से की, इसके बाद रिपब्लिक भारत में 2 महीने कार्य किया. सौरभ, वर्ष 2023 से अप्रैल 2025 तक मैं हिंदी खबर में एसोसिएट रिपोर्टर रहे. इन्होंने कई बड़े स्तरीय इवेंट और जन-सरोकार की खबरें कवर किए हैं. निष्पक्ष और तथ्य आधारित रिपोर्टिंग इनकी प्राथमिकता है.सौरभ ने पत्रकारिता जगत में पूरी ईमानदारी और मेहनत से काम किया है उन्हें हर दिन कुछ नया सीखना, लोगों से संवाद करना और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम करना पसंद है. सौरभ ने स्नातक की पढ़ाई कानपुर यूनिवर्सिटी से की है और वर्तमान में भी पत्रकारिता से जुड़े हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

महोबा: हत्या को सर्पदंश का रूप देने की कोशिश नाकाम, 10 हजार का इनामी आरोपी दामाद गिरफ्तार
महोबा: हत्या को सर्पदंश का रूप देने की कोशिश नाकाम, 10 हजार का इनामी आरोपी दामाद गिरफ्तार
सुल्तानपुर में कलयुगी पिता ने 9 महीने के मासूम को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार
सुल्तानपुर में कलयुगी पिता ने 9 महीने के मासूम को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार
अनंत सिंह के गांव पहुंचे ईरान के पहलवान जलाल और हामिद, महादंगल में दोनों की हुई हार
अनंत सिंह के गांव पहुंचे ईरान के पहलवान जलाल और हामिद, महादंगल में दोनों की हुई हार
'बुर्के से नहीं मुस्लिम महिलाओं से खौफ...', नवनीत राणा के बयान पर बोले मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
'बुर्के से नहीं मुस्लिम महिलाओं से खौफ...', नवनीत राणा के बयान पर बोले मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
Advertisement

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध का सबसे 'विध्वंसक' चैप्टर ! | Iran-israel War | Middle East War | Trump | abp News
Iran Israel War Update: ट्रंप का नया टारगेट सेट...पावर सेंटर पर करेंगे अटैक! | Middle East
Janhit With Chitra Tripathi: ईरान के मारे...Trump बेचारे, गुरूर..चूर-चूर! | Iran US Israel War
Khabar Filmy Hain: रोमांस से एक्शन तक... सलमान खान की 'सिकंदर' का फर्स्ट लुक आउट | Mathrubhumi
Saas Bahu Aur Saazish :Mihir-Noina की शादी का मंडप तैयार! Tulsi फोड़ेगी शादी के मंडप में सच्चाई का बम | Kyunki Saas Bhi
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iraq Airstrike: इराक में हुआ घातक हवाई हमला, मोसुल और अजीजिया में सैन्य ठिकानों को बनाया गया निशाना, 3 की मौत
इराक में हुआ घातक हवाई हमला, मोसुल और अजीजिया में सैन्य ठिकानों को बनाया गया निशाना, 3 की मौत
नकली नोटों पर सपा-BJP में छिड़ी रार! अखिलेश यादव ने काली टोपी का जिक्र कर पूछा 5 बड़ा या 7?
नकली नोटों पर सपा-BJP में छिड़ी रार! अखिलेश यादव ने काली टोपी का जिक्र कर पूछा 5 बड़ा या 7?
'धुरंधर 2' की सुपर सक्सेस के बाद बदली रणवीर सिंह की चाल-ढाल, NMACC के इवेंट में 'जसकीरत' का दिखा रॉयल अंदाज, लोग बोले- 'ये है सुपरस्टार'
'धुरंधर 2' की सक्सेस के बाद बदली रणवीर सिंह की चाल-ढाल, इवेंट में रॉयल अंदाज में दिखे 'जसकीरत'
Iran-US War: अमेरिकी एयरफोर्स को तगड़ा झटका! ईरान ने A-10 फाइटर जेट मार गिराने का किया दावा
अमेरिकी एयरफोर्स को तगड़ा झटका! ईरान ने A-10 फाइटर जेट मार गिराने का किया दावा
RCB को पछाड़ चेन्नई सुपर किंग्स ने रचा इतिहास, IPL का 'महारिकॉर्ड' CSK के नाम
RCB को पछाड़ चेन्नई सुपर किंग्स ने रचा इतिहास, IPL का 'महारिकॉर्ड' CSK के नाम
Explained: क्या आने वाले दिनों में कैश लेनदेन का होगा द एंड? 57% की पसंद UPI, कोई भी ट्रांजेक्शन छिप नहीं पाएगा
क्या आने वाले दिनों में कैश लेनदेन का होगा द एंड? कोई भी ट्रांजेक्शन छिप नहीं पाएगा
Bengaluru Luxury Homes: 8400 स्क्वॉयर फीट और हेलिपैड... जानें कैसा है नारायण मूर्ति का 50 करोड़ का ड्रीम अपार्टमेंट?
8400 स्क्वॉयर फीट और हेलिपैड... जानें कैसा है नारायण मूर्ति का 50 करोड़ का ड्रीम अपार्टमेंट?
Gulab Jamun History: कैसे हुआ था गुलाब जामुन का ईजाद, जानें किस मुगल बादशाह से है इसका संबंध?
कैसे हुआ था गुलाब जामुन का ईजाद, जानें किस मुगल बादशाह से है इसका संबंध?
Embed widget