एक्सप्लोरर

Prayagraj News: जरूरतमंदों से खून खरीदकर तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने 12 लोगों को किया गिरफ्तार

UP News: ये लोगों से सस्ते दाम में खून खरीदते थे और जरूरत मंदों को 7 से 10 हजार रुपए प्रति यूनिट बेचते थे. यह गिरोह अब तक पांच सौ यूनिट ब्लड बेच चुका था.

Blood Smuggling: जॉर्जटाउन पुलिस (Georgetown police) ने खून की तस्करी (Blood Smuggling ) करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के सरगना समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरोह का सरगना झूंसी निवासी शान मोहम्मद उर्फ शानू बताया जा रहा है. पुलिस ने इनके कब्जे से 128 यूनिट खून, टीबी सप्रू अस्पताल की फर्जी रसीद, 85 ब्लड सैंपल की शीशी, विभिन्न अस्पतालों के 138 पर्चे, कार सहित कई अन्य सामान बरामद किये हैं. इस गिरोह के संपर्क में अस्पताल के कुछ कर्मचारियों की बात भी सामने आई है जिसकी जांच की जा रही है.

7-10 हजार प्रति यूनिट के हिसाब से बेचते थे खून

वहीं प्रयागराज के एसपी सिटी संतोष कुमार ने संवाददाताओं को घटना की जानकारी देते हुए कहा कि जिन लोगों को पैसे की जरूरत होती थी ये उनका खून निकालते थे और उनसे सस्ते दाम में खून खरीदकर जरूरतमंदों को 7 से 10 हजार प्रति यूनिट के हिसाब से बेचते थे. सीओ सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि गिरोह का सरगना शान मोहम्मद करीब पांच साल पहले  दिनकर त्रिपाठी की लैब में काम करता था, वहीं उसने खून निकालना और सैंपल की जांच करना सीखा था.

ऐसे चलता था खून की खरीद फरोख्त का धंधा

एसपी सिटी ने बताया कि गिरोह का सदस्य अनिल मिश्रा टीबी सप्रू अस्पताल और ब्लड बैंक की फर्जी रसीद छापता था और गिरोह के अन्य सदस्य खून देने वाले मजबूर लोगों को तलाशते थे, जबकि कुछ लोग स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल और ब्लड बैंक के आस पास खून लेने वाले जरूरतमंदों की तलाश करते थे. जिन्हें ज्यादा जरूरत होती थी वे उनसे खून का प्रति यूनिट मोटा दाम बसूलते थे और उन्हें खून दे देते थे. अब तक गैंग के सदस्य करीब पांच सौ यूनिट खून बेच चुके थे.

इन लोगों की हुई गिरफ्तारी

जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई है उनमें झूंसी निवासी शान मोहम्मद उर्फ शानू,मोहम्मद इमरान, महाराजगंज निवासी हनीफ उर्फ फिरोज, नैनी निवासी संदीप कुमार उर्फ दीप, जौनपुर निवासी दिनकर त्रिपाठी, रजनीश कुमार सरायइनायत निवासी प्रभाकर पटेल, सोरांव निवासी आशीष यादव, प्रतापगढ़ निवासी विमलेश यादव, आजमगढ़ निवासी सचिन यादव, विशाल पाठक और कीडगंज निवासी अनिल कुमार मिश्रा शामिल हैं.

यह भी पढ़ें:

UP Politics: मुलायम परिवार का संदेश! एक ही रास्ते पर शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget