एक्सप्लोरर

Prayagraj News: प्रयागराज के कोचिंग सेंटर और रेस्टोरेंट मे लगी भीषण आग, AC के शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा!

UP News: प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके के एक रेस्टोरेंट और कोचिंग सेंटर भीषण आग लग गई. जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

Prayagraj News: प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके में बुधवार को फास्ट फूड के एक नामी रेस्टोरेंट और कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई. आग लगने से कोचिंग सेंटर और रेस्टोरेंट में अफरा तफरी मच गई. आग डोमिनोज के फ्रेंचाइजी सेंटर और संस्कृति आईएएस कोचिंग में दोपहर करीब डेढ़ बजे लगी. फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों ने आधे घंटे में आग पर काबू पाया.

जिस वक्त आग लगी, उस वक्त कोचिंग और रेस्टोरेंट में तमाम लोग मौजूद थे. कोचिंग संस्थान में क्लास चल रही थी. हालांकि सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया. राहत की बात यह है कि आग में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है. रेस्टोरेंट और कोचिंग में मौजूद सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं. आग लगने से रेस्टोरेंट में रखा ज्यादातर सामान जलकर राख हो गया. कोचिंग संस्थान के फर्नीचर और दूसरे सामान भी जलकर राख हुए.

दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू
हालांकि फायर ब्रिगेड नजदीक होने की वजह से तेजी से गाड़ियां पहुंची. जिस बिल्डिंग में आग लगी उसमें रेस्टोरेंट और कोचिंग संस्थान के साथ ही कई दूसरे शोरूम भी है. बिल्डिंग के दूसरे शोरूम और संस्थानों पर आग फैलने से पहले ही आग पर काबू पाया गया. एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. तेज हवा चलने की वजह से आग जल्द फैली. रेस्टोरेंट और कोचिंग सेंटर शहर में मेयोहाल चौराहे के पास स्थित है. 

फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक एसी में ब्लास्ट की वजह से आग लगने की आशंका है. कोचिंग सेंटर और रेस्टोरेंट में आग लगने से मेयोहाल चौराहे के पास अफरा-तफरी की स्थिति रही. कोचिंग में पढ़ने वाले स्टूडेंटस के सामने अब दिक्कत यह है कि अगले कुछ दिनों तक उनकी क्लास कहां और कैसे चलेगी. आग की वजह से कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी बाधित रहा.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के बीच बीजेपी को बड़ा झटका, क्षत्रिय समाज के सैकड़ों लोग सपा में शामिल

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षा का मंदिर शर्मसार! हापुड़ में प्रोफेसर ने छात्रा को पास बुलाकर कहा- 'व्हाट्सप कॉल किया कर, रिकॉर्ड नहीं होता'
हापुड़ में प्रोफेसर ने छात्रा को पास बुलाकर कहा- 'व्हाट्सप कॉल किया कर, रिकॉर्ड नहीं होता'
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर बवाल के बाद 7 गिरफ्तार; 13 नामजद समेत 50 अज्ञात पर मुकदमा
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर बवाल के बाद 7 गिरफ्तार; 13 नामजद समेत 50 अज्ञात पर मुकदमा
सवाल का जवाब नहीं दे सके, अब लगा रहे हैं आरोप, गोविंद देव गिरि ने एबीपी न्यूज़ के रिपोर्टर पर किया गलत दावा
सवाल का जवाब नहीं दे सके, अब लगा रहे हैं आरोप, गोविंद ने एबीपी न्यूज़ के रिपोर्टर पर किया गलत दावा
UP News: मुख्यमंत्री योगी ने मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की
मीरजापुर: मुख्यमंत्री योगी ने मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget