एक्सप्लोरर

इंजीनियर मर्डर केस: पत्नी ने लगाई न्याय की गुहार, हाई लेवल जांच की मांग रखी, किया बड़ा दावा

वत्सला मिश्रा ने कहा है कि 14 मार्च को भी एयर फोर्स स्टेशन के अंदर स्थित उनके सरकारी आवास में कुछ अज्ञात लोग घुसे थे. घटना की जानकारी उनके पति की ओर से एयर फोर्स के जिम्मेदार अधिकारियों को दी गई थी.

Prayagraj Murder Case: एयर फोर्स स्टेशन बमरौली में कमांडर वर्क्स इंजीनियर एसएन मिश्रा के मर्डर के बाद अब पत्नी वत्सला मिश्रा ने न्याय की गुहार लगाई है. पूरे मामले की फिर से स्वतंत्र निष्पक्ष एजेंसी या नए सिरे से टीम गठित कर जांच की मांग की. वत्सला मिश्रा ने निष्पक्ष, पारदर्शी और हाई लेवल जांच की मांग की है, जो की पूरी घटना की तह तक जाकर जांच करे. 

इंजीनियर की पत्नी ने कहा कि 29 मार्च को भर में 3:15 बजे खिड़की से गोली मारकर इंजीनियर एसएन मिश्रा का मर्डर किया गया था. मेरे पति का मर्डर बमरौली एयर फोर्स स्टेशन के हाई सिक्योरिटी मिलिट्री जोन में हुआ. उनका मर्डर उस समय किया गया जब वह अपने घर में मौजूद थे. मेरे पति लगन, ईमानदारी और सम्मान के साथ दो दशक से देश की सेवा कर रहे थे.

क्या है पत्नी का दावा
वत्सला मिश्रा ने कहा है कि 14 मार्च को भी एयर फोर्स स्टेशन के अंदर स्थित उनके सरकारी आवास में कुछ अज्ञात लोग घुसे थे. इस घटना की भी जानकारी उनके पति की ओर से एयर फोर्स के जिम्मेदार अधिकारियों को दी गई थी. उन्होंने कहा है कि घटना का मोटिव चोरी या लूट नहीं लग रहा है, बल्कि ऐसा लग रहा है कि टारगेट कर उनके पति का मर्डर किया गया है.

दरअसल, पुलिस ने एयरफोर्स इंजीनियर एसएन मिश्रा मर्डर केस का खुलासा कर दिया है. मुख्य अभियुक्त 22 वर्षीय सौरभ को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. पुलिस ने एयरफोर्स स्टेशन में काम करने वाले उसके माता-पिता शिव कुमार और सुनीता देवी को भी साजिश कर्ता के रूप में गिरफ्तार कर जेल भेजा है. साजिश में शामिल आरोपी एयरफोर्स स्टेशन बमरौली में संविदा कर्मी के तौर पर सफाई का काम करते थे.

वाराणसी में श्रृंगार गौरी के दर्शन से अभिभूत हुए भक्त, काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट से मिली एंट्री

पुलिस ने की थी परिवार से मुलाकात
पुलिस ने खुलासे में दावा किया है कि चोरी के लिए अभियुक्त ने वारदात को अंजाम दिया है. परिवार के लोगों ने दो दिनों पहले प्रयागराज आकर पुलिस अफसरों से मुलाकात भी की थी. प्रयागराज पुलिस ने परिवार वालों को जांच की प्रगति से अवगत भी कराया था. दोषियों के खिलाफ सबूत जुटाकर उन्हें कड़ी सजा दिलाए जाने का भरोसा भी दिलाया था. पुलिस अफसरों से मुलाकात के बाद परिवार वाले संतुष्ट होकर वापस चले गए थे.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget