एक्सप्लोरर

प्रयागराज में बीजेपी नेता पर जानलेवा हमला, कार से कुचलने की कोशिश, CCTV में कैद हुई घटना

UP News: संगम नगरी प्रयागराज में बीजेपी नेता पर हमलावरों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया है.आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें कार से कुचलकर मारने की कोशिश की है.

Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज में बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं. बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष और इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष रोहित मिश्रा पर दबंग किस्म के लोगों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया है. आरोप यह भी है कि दबंगों ने बीजेपी नेता रोहित मिश्रा को कार से कुचलने की भी कोशिश की. मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. प्रयागराज पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, यह घटना शहर के ममफोर्डगंज इलाके में देर रात की है. एफआईआर के मुताबिक रोहित मिश्रा रात करीब डेढ़ बजे अपने घर की गली में टहल रहे थे, अभी एक कार सवार लोगों से उनका विवाद हो गया. कार सवार लोगों ने रोहित मिश्रा के साथ मारपीट की. उन पर जानलेवा हमला किया. आरोपों के मुताबिक रोहित मिश्रा को कार से कुचलने की कोशिश भी की गई. रोहित मिश्रा के मुताबिक कार सवार लोग पहले भी उनसे झगड़ा कर चुके हैं. हमले में रोहित मिश्रा को चोट भी आई है.

बीजेपी नेताओं ने की कार्रवाई की मांग
रोहित मिश्रा ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की थी. वह विद्यार्थी परिषद के बैनर पर ही यूनिवर्सिटी छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए थे. छात्र राजनीति से बाहर निकलने के बाद भाजपा युवा मोर्चा में पदाधिकारी बने. रोहित मिश्रा पर हमले को लेकर बीजेपी और छात्र संगठनों ने निंदा की है. साथ ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है. रोहित मिश्रा की शिकायत पर पुलिस ने शहर की कर्नलगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज की है. शिकायत मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

ये भी पढ़ेंं: पश्चिमी यूपी में BSP को सबसे बड़ा झटका, चौधरी विजेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा, मायावती को लेकर कही ये बात

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड SIR: उम्र-नाम में गड़बड़ी मिली तो क्या होगा? निर्वाचन आयोग ने जारी किए नए नियम
उत्तराखंड SIR: उम्र-नाम में गड़बड़ी मिली तो क्या होगा? निर्वाचन आयोग ने जारी किए नए नियम
मेरठ: योगी आदित्यनाथ के फिर CM बनने की मन्नत, युवक ने उठाया 301 लीटर का कांवड़
मेरठ: योगी आदित्यनाथ के फिर CM बनने की मन्नत, युवक ने उठाया 301 लीटर का कांवड़
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
Embed widget