एक्सप्लोरर

शामली: फूलों की खेती करने वाले किसान उजाड़ रहे हैं अपनी फसल....रोजी-रोटी का आया बड़ा संकट

लॉक डाउन के चलते बाजार सूने पड़े हैं..किसानों का माल मंडियों तक नहीं पहुंच रहा है। शामली-बागपत जिले में फूलों की खेती करने वाले किसान भुखमरी की कगार तक आ गये हैं

शामली, एबीपी गंगा। कोरोना जैसी भयंकर महामारी तेजी से फैल रही है। लॉक डाउन के दौरान हर किसी के सामने एक बहुत बड़ा संकट पैदा हो गया है। वहीं फूल की खेती करने वाले किसान भी इससे अछूते नहीं हैं और उनके सामने रोजी-रोटी का संकट आ खड़ा हुआ है। लॉक डाउन होने के कारण फूल की बिक्री नहीं हो पा रही है, जहां पहले फूल की खेती करने वाले किसान फूल खिलते ही खुश हो जाते थे, वहीं फूल खिलने पर किसानों के चेहरे मुरझाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

आपको बता दें कि फूलों की खेती करने वाले किसान अपना माल किसे बेंचे...कहां जाये। उनके सामने बड़ा संकट है कि वे इन फूलों का क्या करें। वह पहले जब फूल खिलता था तो फूल की तरह किसान भी खिल जाते थे लेकिन लॉक डाउन के बाद अब वही किसान जितना जितना फूल खिलता है, उतना ही उनका चेहरा मुरझा रहा है। लॉक डाउन होने के कारण उनका फूल मंडियों तक नहीं जा पा रहा है और फूल खेत पर ही सड़ रहा है, बाजार में फोन न जा पाने के कारण फूल की खेती वाले किसान अब अपने फूल की फसल को उजाड़ रहे हैं। जहां पहले फूल की खेती वाले करने वाले किसान फूल से लाखों रुपए कमाते थे अब वही किसान पाई पाई को मोहताज नजर आ रहे हैं। हालात यहां तक पहुंच गये हैं कि उनके सामने रोजी-रोटी का भारी संकट खड़ा हो गया है।

जनपद शामली के कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव मन्ना माजरा में फूल की खेती करने वाले किसान ओमबीर ने बताया कि वह जनपद बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र के गांव हलालपुर के रहने वाले हैं और उन्होंने यहां पर 20 बीघा जमीन ठेके पर ली थी, जिसके बाद उन्होंने 20 बीघा जमीन पर फूल की खेती की थी, फूल की फसल को लगाने और मजदूरी देने में उनका सारा पैसा खर्च हो चुका है। उनकी फसल पूरी तरीके से तैयार हो चुकी थी और मार्च माह में पड़ने वाले नवरात्रों के लिए उन्होंने अपने फूल की फसल को रोका हुआ था क्योंकि नवरात्र के दिनों में फूल की डिमांड बढ़ जाती है और उन्हें अनुमान था कि जो फूल नवरात्रों से पहले उनका 55 रुपये प्रति किलो जा रहा था, वह नवरात्रों के दौरान 80 रुपये प्रति किलो जाएगा। इस वजह से उन्होंने अपनी फसल को रोका हुआ था लेकिन नवरात्रों से पहले ही लॉक डाउन की घोषणा हो गई, जिससे उनका करीब 10 टन माल जो कि तैयार था बिक नहीं पाया और उन्हें करीब 6 से 7 लाख का नुकसान हुआ। किसान ने बताया कि फूल की खेती ही करीब 10 से 15 मई तक चलने वाली थी लेकिन मंडी में फूल नहीं जा पाने के कारण अब उनकी फूल की फसल खेत पर ही सड़ रही है। वह 20 बीघा फूल की फसल में से करीब 10 बीघा फसल उजाड़ चुके हैं और बाकी वह उजाड़ रहे हैं।

किसान ओमबीर ने बताया कि उनका 12 सदस्यों का परिवार है जो कि फूल की खेती पर ही निर्भर है और सभी लोग फूल की खेती के लिए काम करते हैं। उसी से जो कमाई होती है, वह अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं लेकिन अब फूलों की मांग खत्म होने के चलते उनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है और उन्हें अब खाने तक के लाले पड़ गए हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
UP: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
यूपी: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
Greater Noida News: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश
ग्रेटर नोएडा: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget