एक्सप्लोरर

पीलीभीतः युवक को लात मारते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, जांच के आदेश

पीलीभीत में पुलिस जनता पर जुल्म करने से बाज नहीं आ रही. ताजा मामला दारोगा द्वारा एक युवक को लात मारने का है.

पीलीभीत, एबीपी गंगा। पीलीभीत में पुलिस कभी वाहन चेंकिंग तो कभी लॉकडाउन के उल्लंघन को लेकर जनता पर ज़ुल्म करने से बाज नहीं आ रही है. ताज़ा मामले में एक दरोगा ने लॉकडाउन का पालन कराने के लिए एक आम नागरिक को लात मार दी. इस पूरे मामले का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो सामने आने के बाद एसपी ने सीओ सिटी को पूरे मामले की जांच सौंप दी है. जांच के बाद आरोपी दरोगा पर कार्रवाई की बात कही जा रही है.

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आरोप है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सिविल लाइन चौकी इंचार्ज ने एक युवक को लॉकडाउन पालन करने का पाठ पढ़ाने के लिए उसे लात मार दी. मौके पर खड़े किसी युवक ने इस पूरे मामले का वीडियो बना लिया. बाद में ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने केबाद से पुलिस पर सवाल उठने लगे. जिसके बाद इस मामले की जांच के आदेश दिए गए.

पीलीभीत के एसपी जय प्रकाश ने बताया कि सोशल मीडिया पर उप-निरीक्षक का युवक को किक मारते वीडियो वायरल हो रहा है. इस सम्बंध में सीओ सदर को जांच सौंप कर विभागीय कार्रवाई की जा रही है.

तीन दिन पहले हुई थी महिला से बदतमीजी गौरतलब है कि तीन दिन पहले ही वाहन चेकिंग के नाम पर सदर कोतवाली पुलिस पर ईदगाह क्रॉसिंग के पास चलती बाइक से एक महिला की साड़ी खींचने का आरोप लगा था. महिला बाइक से गिर कर घायल हो गई. बाद में सदर कोतवाल ने अभ्रदता करते हुए महिला को बाहों में पकड़कर गाड़ी में बिठाया और अस्पताल पहुंचाया. इस मामले में अभी तक पुलिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है. वहीं, महिला इंसाफ के लिए अधिकारियों के आगे चक्कर लगा रही है.

महिला की साड़ी खींचने के मामले पर एसपी जय प्रकाश कहते हैं कि पुलिस द्वारा महिला को बाइक से गिरने की घटना प्रथम दृष्टया गलत है. जो कि जांच में अब तक सामने आया है. फिर भी सीओ सदर से जांच करवाई जा रही है. अगर पीड़िता को जरा भी पुलिस से दिक्त हुई है तो वह शिकायत करे. दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की जाएगी. उधर, पीड़िता का आरोप है कि शिकायत करने की बात पर पुलिस उसे झूठे मुकदमे में जेल भेजने की बात कह रही है.

ये भी पढ़ेंः यूपी: नोएडा पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश समेत पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया

यूपी में साप्ताहिक लॉकडाउन का उल्लंघन, नोएडा में जांच के दौरान 19 वाहन जब्त, 12 गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली में टनल में अचनाक घुसा पानी-मलबा, अब तक 16 मजदूर रेस्क्यू, बचाव जारी
Live: चमोली में टनल में अचनाक घुसा पानी-मलबा, अब तक 16 मजदूर रेस्क्यू, बचाव जारी
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
आजम खान पर एक्शन लेने वाले IAS आंजनेय कुमार को 8वीं बार मिलेगा एक्सटेंशन? चर्चा तेज
आजम खान पर एक्शन लेने वाले IAS आंजनेय कुमार को 8वीं बार मिलेगा एक्सटेंशन? चर्चा तेज
शामली: 12 साल बाद मिला इंसाफ, पवन हत्याकांड में 4 को फांसी
शामली: 12 साल बाद मिला इंसाफ, पवन हत्याकांड में 4 को फांसी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget