एक्सप्लोरर

UP: मिल्क वाहन लिखी गाड़ी से मिला शराब और बीयर का जखीरा, पंचायत चुनाव में बांटने के लिये लाई जा रही थी खेप

यूपी के पंचायत चुनाव में बांटने के लिये हरियाणा से शराब लाई जा रही थी. पुलिस की सक्रियता के चले इसे बरामद कर लिया गया. इस मामले में पुलिस के एक सिपाही की भूमिका भी सामने आई है.

गाजियाबाद: पंचायत चुनाव आते ही गाजियाबाद में शराब की खपत बढ़ने लगी है. वहीं, शराब तस्कर भी पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं. हालांकि प्रशासन के अधिकारियों द्वारा ऐसे लोगों पर अंकुश लगाने के लिए तमाम तरह की कार्रवाई की जा रही है. उसके बावजूद भी शराब तस्कर सक्रिय नजर आ रहे हैं. देर रात थाना मुरादनगर इलाके में स्थानीय पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि, एक टाटा 407 गाड़ी के अंदर भारी मात्रा में शराब ले जाई जा रही है. जिसे चुनाव पंचायत के दौरान इस्तेमाल किया जाना है. गाड़ी के ऊपर मिल्क वाहन लिखा हुआ है.

शराब और बीयर का मिला जखीरा 

सूचना के आधार पर गाड़ी को रोका गया तो गाड़ी के अंदर ही तहखाना बना हुआ था. जिसमें करीब दस लाख रुपये की हरियाणा मार्का शराब और बीयर का जखीरा बरामद हुआ है. पुलिस ने इस दौरान गाड़ी के चालक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की शुरुआती जांच में जो पता लगा वह चौंकाने वाला निकला, क्योंकि इस मामले में आबकारी विभाग के एक सिपाही की मिलीभगत रही है. पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ भी कार्रवाई की है.

पंचायत चुनाव में परोसी जानी थी

आपको बताते दें कि, गाजियाबाद में प्रथम चरण में जिला पंचायत और ग्राम पंचायत चुनाव संपन्न होने हैं. इस दौरान कुछ उम्मीदवार अपने मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब भी परोसते हैं. वहीं, उन उम्मीदवारों को सस्ती शराब मुहैया कराए जाने के लिए शराब तस्कर सक्रिय हो जाते हैं. हरियाणा से शराब की तस्करी कर उन उम्मीदवारों तक पहुंचाते हैं. अब जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, शराब की खपत बढ़ने लगी है. वहीं, शराब तस्कर भी सक्रिय हो गए हैं. हालांकि, प्रशासनिक अधिकारी जगह-जगह छापेमारी कर बड़ी मात्रा में शराब भी बरामद कर रहे हैं. शराब तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है. इसी के चलते अब शराब तस्करों ने एक नायाब तरीका निकाला. दूध की सप्लाई करने वाली एक टाटा 407 गाड़ी के अंदर ही तहखाना बनाया. जिसके अंदर भारी मात्रा में शराब रखकर हरियाणा से लाई जा रही थी. लेकिन, मुखबिर की सूचना पर स्थानीय पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने करीब दस लाख रुपये की शराब के जखीरे को बरामद किया है.

एसपी ने बताया पूरा मामला

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसपी देहात डॉक्टर इराज राजा ने बताया कि, पंचायत चुनाव को विशेष ध्यान में रखते हुए शराब माफियाओं के खिलाफ एक विशेष अभियान स्थानीय पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा चलाया जा रहा है. इसी के चलते थाना मुरादनगर इलाके में दुहाई के पास सघन चेकिंग अभियान देर रात चलाया जा रहा था. इसी दौरान मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि, एक दूध की सप्लाई करने वाली गाड़ी के जरिए हरियाणा से भारी मात्रा में शराब लाई जा रही है. जिसे पंचायत चुनाव में परोसा जाना है. सूचना के आधार पर गाड़ी को चेक किया गया तो शराब का बड़ा जखीरा बरामद हुआ है.

ये भी पढ़ें.

कोरोना के बढ़ते मामलों के बावजूद यूपी में नहीं टलेंगे पंचायत चुनाव, HC ने खारिज की अर्जी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget