एक्सप्लोरर

गाजियाबाद में पुलिस ने 1016 वाहनों पर जुर्माना लगाया, 583 तिपहिया वाहनों को जब्त

गाजियाबाद में पुलिस ने 1016 वाहनों पर जुर्माना लगाया, 583 तिपहिया वाहनों को जब्त किया गया है। मोटर व्हीकल एक्ट-2019 के तहत नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है।

गाजियाबाद, (भाषा)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में यातायात उल्लंघन के लिये 1000 से अधिक वाहनों का चालान काटा गया जा चुका है, जबकि 583 तिपहिया वाहनों को जब्त किया गया। गाजियाबाद पुलिस ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि दो घंटे के विशेष अभियान ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत 1016 वाहनों पर जुर्माना लगाया गया और बिना वैध पंजीकरण दस्तावेज के सड़क पर चलाने के आरोप में ऑटो एवं टेम्पो समेत 583 तिपहिया वाहनों को जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि यह मुहिम जिले के सभी 17 पुलिस थाना क्षेत्रों में चलायी गयी थी और यह आने वाले दिनों में जारी रहेगी।

गौरतलब है कि नए मोटर व्हीकल कानून लागू होने के बाद से पुलिस खींच-खींचकर लोगों का चालान काट रही है। बिना हेलमेट लगाए मोटर साइकिल चलाने वालोंं से लेकर रेड लाइट तोड़ने वाले और प्रदूषण कंट्रोल के नियमों को न मानने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है।

जानिए, नए मोटर व्हीकल एक्ट-2019 में क्या है?
  • बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने पर 5000 रुपये का चालान, पहले 500 रुपये का चालान कटता था।
  • नाबालिग के वाहन चलाने पर हजार रुपये का चालान, पहले 500 रुपये था।
  • किसी भी ट्रैफिक नियम को तोड़ने पर वाहन मालिक के खिलाफ केस चलाने का प्रावधान।
  • शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 6 महीने तक की कैद या 10 हजार रुपये का जुर्माना। अगर ये गलती दोबारा होती है, तो दो साल की कैद और 15000 रुपये का जुर्माना।
  • ओवरस्पीडिंग पर एक हजार से दो हजार तक का चालान।
  • सील बेल्ट न लगाकर गाड़ी चलाने पर 100 की बजाय अब 1000 रुपये का चालान।
  • मोबाइल पर बात करते हुए ड्राइव करने पर 1000 की बजाय अब पांच हजार का जुर्माना।
  • सड़क नियम तोड़ते हुए वाहन चलाने पर 100 की बजाय 500 रुपये का चालान।
  • बिना इंश्योरेंस के ड्राइविंग पर दो हजार का चालान, पहले हजार रुपये पड़ता था।
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पछतावा है! अमरोहा में एक दूल्हा और 3 दुल्हन वाली शादी निकली फर्जी
पछतावा है! अमरोहा में एक दूल्हा और 3 दुल्हन वाली शादी निकली फर्जी
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 12वीं तक सभी स्कूल बंद, सड़कें बंद
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 12वीं तक सभी स्कूल बंद, सड़कें बंद
हरियाणा विधानसभा की शिक्षा समिति ने सराहा योगी सरकार का शिक्षा मॉडल
हरियाणा विधानसभा की शिक्षा समिति ने सराहा योगी सरकार का शिक्षा मॉडल
जौहर यूनिवर्सिटी पर मायावती का बयान, योगी सरकार को दी ये सलाह
जौहर यूनिवर्सिटी पर मायावती का बयान, योगी सरकार को दी ये सलाह

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
Embed widget