एक्सप्लोरर

नरेश त्यागी हत्याकांड: 12 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, आसपास के जिलों और उत्तराखंड में छापेमारी जारी

हत्याकांड में कौन अपराधी शामिल थे? वारदात को क्यों अंजाम दिया गया? पुलिस के पास इन सवालों के जवाब भी नहीं है.

गाजियाबाद. दिल्ली से सटे गाजियाबाद में हुए नरेश त्यागी हत्याकांड की गुत्थी पुलिस अभी तक नहीं सुलझा पाई है. वारदात के 12 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं. हत्याकांड में कौन अपराधी शामिल थे? वारदात को क्यों अंजाम दिया गया? पुलिस के पास इन सवालों के जवाब भी नहीं है.

इस हाईप्रोफाइल केस के अनसुलझे सवाल यूपी पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं. हालांकि पुलिस इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए गाजियाबाद के आसपास के जिलों के अलावा उत्तराखंड में भी छापेमारी कर रही है. यहां तक की कई जेलों को भी खंगाला जा रहा है, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली.

बीजेपी विधायक के मामा थे नरेश त्यागी बतादें कि 9 अक्टूबर को नरेश त्यागी की थाना सिहानी गेट इलाके के लोहियानगर के पार्क में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. नरेश त्यागी मुरादनगर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक अजीत पाल त्यागी के मामा थे. बदमाशों ने वारदात को सुबह 6 बजे अंजाम दिया था. मॉर्निंग वॉक करने आए लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक स्कूटी पर आए दो शूटर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर फरार हो चुके थे.

डिप्टी एसपी के घर के नजदीक हुई वारदात लोहिया नगर बेहद पॉश इलाका है. यहां पूर्व सांसद समेत कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां भी रहती हैं. इसके अलावा यहां यूपी के एंटी टेररिस्ट स्क्वाड के डिप्टी एसपी भी रहते हैं. घटना वाली जगह से डिप्टी एसपी का घर चार मकान छोड़कर था.

बदमाशों की पहचान भी नहीं कर सकी पुलिस इस हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, लेकिन पुलिस आज तक बदमाशों की पहचान नहीं कर पाई है. हालांकि पुलिस का कहना था कि बदमाश आसपास के ही हैं क्योंकि स्कूटी पर अपराधी कुछ दूरी का ही सफर तय कर सकते हैं. मृतक नरेश त्यागी ठेकेदार थे. शुरुआत में पुलिस ने कई एंगल से इस हत्याकांड की जांच की, लेकिन उसके बाद पुलिस की जांच आसपास के लोगों पर आकर ही ठहर गई. पुलिस सूत्रों के मुताबिक आसपास वाले लोग जिन पर पुलिस का शक था उनका फोन बंद है और वह घर से फरार हैं. फिलहाल पुलिस बदमाशों की धरपकड़ के लिए आसपास के जिलों के अलावा उत्तराखंड में भी दबिश दे रही है.

ये भी पढ़ें:

मथुराः 23 साल पहले झगड़े में हुई थी तीन लोगों की मौत, जिला अदालत ने 6 को सुनाई उम्रकैद की सजा

मिशन शक्ति कार्यक्रम का असर, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ 400 मामलों की पहचान, जल्द मिलेगा न्याय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु में BJP कार्यकर्ताओं पर FIR पर भड़के बृजभूषण सिंह, जानें क्या कहा?
बेंगलुरु में BJP कार्यकर्ताओं पर FIR पर भड़के बृजभूषण सिंह, जानें क्या कहा?
शिक्षक दिवस पर सपा का ‘PDA पाठशाला’ अभियान, 75 जिलों में चला कार्यक्रम
शिक्षक दिवस पर सपा का ‘PDA पाठशाला’ अभियान, 75 जिलों में चला कार्यक्रम
सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर भड़के अवधेश प्रसाद, BJP को घेरा
सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर भड़के अवधेश प्रसाद, BJP को घेरा
'संविधान पर हथौड़ा चला', सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर बोले इमरान मसूद
'संविधान पर हथौड़ा चला', सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर बोले इमरान मसूद

वीडियोज

आ गए नंदलाला.. देशभर में जन्माष्टमी की धूम। Janamashtami
NEPAL FLASH FLOOD UPDATE: नेपाल में नई चेतावनी डराने वाली... ABPLIVE
Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
आरक्षण पर मैथिली ठाकुर का बयान, कहीं बढ़ न जाए BJP की टेंशन?
आरक्षण पर मैथिली ठाकुर का बयान, कहीं बढ़ न जाए BJP की टेंशन?
Asia Cup: भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
82 करोड़ कमा चुकी 'हनुमान अंश' को OTT प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
'हनुमान अंश' को ओटीटी प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
Milk Storage: फ्रिज में रखने के बाद भी खट्टा हो जाता है दूध? न करें ये 1 गलती
फ्रिज में रखने के बाद भी खट्टा हो जाता है दूध? न करें ये 1 गलती
अब Alto K10 खरीदना हुआ सस्ता, ऐसे खरीदने पर होगी 62,500 रुपये की बचत
अब Alto K10 खरीदना हुआ सस्ता, ऐसे खरीदने पर होगी 62,500 की बचत
Embed widget