एक्सप्लोरर

मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, ढाई साल से चल रहा था फरार

यूपी के गोंडा में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने ढाई साल से फरार चल रहे 50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है. 

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक पति ने अपनी पत्नी को भगा ले जाने वाले शख्स से बदला लेने के लिए उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया. ढाई साल से फरार चल रहे 50 हजार के इस इनामी हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हिस्ट्रीशीटर भारत सिंह पर हत्या, डकैती, जानलेवा हमला करने जैसे करीब 16 मुकदमें दर्ज हैं. हत्या के एक मामले में वो पिछले ढाई साल से फरार चल रहा था. 

50 हजार का इनाम था घोषित
पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने बताया कि पुलिस कुर्की की कार्रवाई भी कर चुकी थी लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी. एसपी ने भारत सिंह पर 50 हजार का इनाम घोषित करते हुए उसकी गिरफ्तारी के लिए तरबगंज पुलिस और स्वाट टीम को लगाया था. पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान हिस्ट्रीशीटर भारत सिंह को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के पास से पुलिस ने एक अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है.  

फरार चल रहा था भारत सिंह 
भारत सिंह पर 50 हजार का इनाम था और उसपर 16 मुकदमे दर्ज हैं. हत्या के मामले में पुलिस को इसकी सरगर्मी से तलाश थी. ढाई साल साल पहले भारत सिंह की पत्नी को तरबगंज इलाके का ही एक व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर चला गया था और उससे भारत सिंह की पुरानी रंजिश भी चल रही थी. पुराने विवाद और पत्नी को भगाकर ले जाने के बाद भारत सिंह ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी और फरार हो गया था. मामले में 3 आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई थी लेकिन भारत सिंह पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था. 

दोनों तरफ से हुई फायरिंग
पुलिस को सूचना मिली की भारत सिंह तरबगंज इलाके में कहीं देखा गया है. पुलिस और स्वाट टीम ने जब इसका पीछा किया तो दोनों तरफ से फायरिंग हुई. फायरिंग में बदमाश भारत सिंह के पैर में गोली लग गई और वो घायल हो गया. इस दौरान एक सिपाही को भी हल्की चोट आई है, उसका इलाज भी चल रहा है. पुलिस बदमाश भारत सिंह का आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है.  

ये भी पढ़ें: 

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद में खूनी खेल, कपड़ा व्यापारी समेत परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम
प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार
प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget