एक्सप्लोरर

DGP Conference: PM Modi 56वें डीजीपी सम्मेलन में हिस्सा लेने आज शाम लखनऊ पहुंचेंगे, कई अहम मुद्दों पर मंथन

DGP Conference: 56 वें डीजीपी सम्मेलन में शामिल होने के लिए पीएम मोदी आज शाम लखनऊ पहुंच जाएंगे. 20-21 नवंबर को होने वाला दो दिवसीय सम्मेलन हाइब्रिड मोड में आयोजित किया जाएगा.

56th DGP Conference at UP Police Headquarters: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20-21 नवंबर को पुलिस मुख्यालय लखनऊ में पुलिस महानिदेशकों (DGP) और पुलिस महानिरीक्षकों (IGP) के 56वें ​​सम्मेलन में भाग लेंगे.  प्रधानमंत्री लम्बे समय बाद रात्रि विश्राम के लिए दिल्ली से बाहर लखनऊ में ही ठहरेंगे. दो दिवसीय सम्मेलन हाइब्रिड प्रारूप में आयोजित किया जाएगा. सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के डीजीपी और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और केंद्रीय पुलिस संगठनों के प्रमुख लखनऊ में कार्यक्रम स्थल पर फिजिकल रूप से भाग लेंगे, जबकि शेष आमंत्रित व्यक्ति आईबी/एसआईबी मुख्यालय में 37 विभिन्न स्थानों से वर्चुअली कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.

ये होगा पीएम मोदी का दो दिवसीय मिनट टू मिनट कार्यक्रम

पीएम मोदी सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आज रात करीब 8.45 बजे झांसी से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहा से राजभवन जाएंगे. 20 नवंबर को सुबह 9 बजे पीएम मोदी राजभवन से सड़क मार्ग के जरिए डीजीपी मुख्यालय पहुंचेंगे और सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. शाम सात बजे प्रधानमंत्री डीजीपी मुख्यालय से वापस राजभवन पहुंचेगे और रात्रिभोज करेंगे. 20 नवंबर को भी पीएम मोदी राजभवन में ही ठहरेंगे और 21 नवंबर को सुबह 9 बजे के आस-पास फिर डीजीपी मुख्यालय पहुंचकर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. शाम 4.10 बजे के करीब पीएम मोदी डीजीपी मुख्यालय से अमौसी एयरपोर्ट जाएंगे और यहां से सीधे दिल्ली रवाना हो जाएंगे.

डीजीपी और आईजीपी रैंक के लगभग 250 अधिकारी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार शाम सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. इंटेलिजेंस ब्यूरो द्वारा आयोजित बैठक में सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र सरकार के डीजीपी और आईजीपी रैंक के लगभग 250 अधिकारी हिस्सा लेंगे. गौरतलब है कि सम्मेलन में साइबर अपराध, डेटा गवर्नेंस, आतंकवाद विरोधी चुनौतियों, वामपंथी उग्रवाद, नारकोटिक्स तस्करी में उभरते रुझान, जेल सुधार सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी.

सम्मेलन में पीएम मोदी ने 2014 से ली दिलचस्पी

बता दें कि 2014 से, प्रधान मंत्री ने डीजीपी सम्मेलन में गहरी दिलचस्पी ली है. पहले की प्रतीकात्मक उपस्थिति के उल्ट , वह सम्मेलन के सभी सत्रों में भाग लेते हैं और स्वतंत्र और अनौपचारिक चर्चाओं को प्रोत्साहित करते हैं. जिससे शीर्ष पुलिस अधिकारियों को देश को प्रभावित करने वाले प्रमुख नीतियों और आंतरिक सुरक्षा मुद्दों पर प्रधान मंत्री को सीधे जानकारी देने का अवसर मिलता है.

2014 से पहले वार्षिक सम्मेलन दिल्ली में होता था.

2014 से पहले वार्षिक सम्मेलन दिल्ली में प्रथागत रूप से आयोजित किया जाता था. 2014 में इसे गुवाहाटी में आयोजित किया गया.2015 में धोर्डो, कच्छ के रण में हुआ. वहीं 2016 में राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में इसे आयोजित किया गया.2017 में बीएसएफ अकादमी, टेकनपुर,  2018 में केवड़िया और 2019 मेंआईआईएसईआर पुणे  में सम्मेलन आयोजित किया गया था.

ये भी पढ़े

PM Modi UP Visit: उत्तर प्रदेश में चुनावी मिशन पर पीएम मोदी, बुंदेलखंड को आज देंगे करोड़ों की सौगात

Sehore News: सीएम के गृह जिले में 11 ओवरलोड डंपरों पर की गई कार्रवाई, रेत माफियाओं में मचा हड़कंप

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में मदरसा शिक्षा होगी बेहतर, नए नियम में मान्यता से लेकर प्रबंधन तक सख्त व्यवस्था
उत्तराखंड में मदरसा शिक्षा होगी बेहतर, नए नियम में मान्यता से लेकर प्रबंधन तक सख्त व्यवस्था
'यूपी के एक नेता ने कहा था नकल करना हमारा जन्मसिद्ध अधिकार...', सीएम योगी ने साधा निशाना
'यूपी के एक नेता ने कहा था नकल करना हमारा जन्मसिद्ध अधिकार...', सीएम योगी ने साधा निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सबसे बड़ा खुलासा! फर्जी रसीद बुक बरामद, आरोपियों ने कबूली वसूली की बात
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सबसे बड़ा खुलासा! फर्जी रसीद बुक बरामद, आरोपियों ने कबूली वसूली की बात
Explained: क्या राम मंदिर ट्रस्ट में CEO आने से सबकुछ बदल जाएगा? कैसे पूरी व्यवस्था हुई तब्दील, RTI के दायरे में आएगा या नहीं?
क्या राम मंदिर ट्रस्ट में CEO आने से सबकुछ बदल जाएगा, कैसे पूरी व्यवस्था हुई तब्दील?

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget