एक्सप्लोरर

Pilibhit News: सड़क निर्माण में धांधली की पोल खोलने वाले ग्रामीण पलटे, अधिकारियों के साथ मिलाए सुर में सुर

Pilibhit News: लोक अभियंत्रण विभाग के शैलेंद्र चौधरी ने बताया कि अभी 30 जून को सड़क का निर्माण पूरा हुआ था. उन्होंने कहा कि सड़क बिल्कुल ठीक बनी है. क्वालिटी से कोई भी समझौता नहीं किया गया.

UP News: पीलीभीत में नवनिर्मित सड़क को मानक विहीन बताने वाले ग्रामीण पलट गए हैं. बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो में ग्रामीण हाथ से सड़क को उखाड़ते हुए नजर आए थे. भ्रष्टाचार की पोल खुलने के बाद हड़कंप मच गया था. बुधवार को विभागीय अधिकारी सड़क निर्माण में धांधली का आरोप लगाने वाले युवक के साथ पहुंचे. उसने अधिकारियों की हां में हां मिलाई. अधिकारियों ने सड़क निर्माण में लापरवाही से इंकार किया. अभयपुर माधोपुर पुल से होते हुए पूरनपुर-पीलीभीत नेशनल हाईवे को जोड़ने वाली 7 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण तीन करोड़ रुपये की लागत से कराया गया था.

सड़क को मानक विहीन बताने वाले पलटे ग्रामीण

लोक अभियंत्रण विभाग के शैलेंद्र चौधरी ने बताया कि अभी 30 जून को सड़क का निर्माण पूरा हुआ था. उन्होंने कहा कि सड़क बिल्कुल ठीक बनी है. क्वालिटी से कोई भी समझौता नहीं किया गया. अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सड़क की गुणवत्ता की जांच की है. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई सड़क का हाथ से उखड़ने पर उन्होंने कहा कि 30 जून से लगातार बारिश हो रही है.

बारिश की वजह से सड़क सूख नहीं पाई. सड़क के दोनों तरफ खेतों में पानी भरा है. गुणवत्ता की जांच में पता चला कि कंबाइन और हार्वेस्टर मशीन के गुजरने से सड़क उखड़ी है. क्वालिटी बरकरार रखने के लिए तीन सेंटीमीटर पीसी डाली गई है. सड़क निर्माण में धांधली नहीं बरती गई है.


Pilibhit News: सड़क निर्माण में धांधली की पोल खोलने वाले ग्रामीण पलटे, अधिकारियों के साथ मिलाए सुर में सुर

विभागीय अधिकारियों के साथ मिलाए सुर में सुर

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मोहम्मद फुरकान ने कहा कि बरसात की वजह से सड़क सूखी नहीं है. कंबाइन और ट्राली निकाले जाने से सड़क की साइड डैमेज हुई है. ग्रामीण दलबीर सिंह आरोप से मुकर गए हैं. उन्होंने सफाई में कहा कि मैं कंबाइन चला रहा था. कुछ लोगों ने हाथ से सड़क उखाड़कर दिखाने को कहा. हमने हाथ से सड़क उखाड़ दी. किसी ने सड़क हाथ से उखड़ने का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.

अभय पुर माधोपुर के प्रधान बलबीर सिंह ने बताया कि सड़क ग्रामीणों की देखरेख में बनी है. वायरल वीडियो गलत है. सड़क के दोनों तरफ चैनी धान लगा था. धान को कंबाइन से काटा गया और ट्राली को खेत से निकाला गया. कंबाइन और ट्राल दोनों ओवरलोड थे. दोनों के स्लिप कर गिरने से सड़क को थोड़ा नुकसान हुआ है. हमें पक्का यकीन है कि सड़क की गुणवत्ता में खराबी नहीं है.

Kanpur News: कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, सरकारी नौकरी लगी तो छोड़कर चली गई, एक और ज्योति मौर्य जैसा केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा, संगम रिवर फ्रंट रोड जलमग्न
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा, संगम रिवर फ्रंट रोड जलमग्न
आश्वासन नहीं, समाधान कीजिये..., महोबा में जान जोखिम में डालकर बच्चे गढ़ रहे भविष्य!
आश्वासन नहीं, समाधान कीजिये..., महोबा में जान जोखिम में डालकर बच्चे गढ़ रहे भविष्य!
चीनी की जमाखोरी की तो अब खैर नहीं, प्रशासन ने शुरू की छापेमारी
चीनी की जमाखोरी की तो अब खैर नहीं, प्रशासन ने शुरू की छापेमारी

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget