एक्सप्लोरर

UP: पीलीभीत में 3000 सिखों के धर्म परिवर्तन का मामला, नए डीएम ने चार्ज संभालते ही कही ये बात

UP News: पीलीभीत में सिख समुदाय के लोगों के ईसाई धर्म में जबरन धर्मांतरण का मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है. जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं.

Pilibhit Religion Conversion: भारत-नेपाल सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के हजारा थाना क्षेत्र में सिख समुदाय के 3000 से अधिक लोगों के कथित तौर पर ईसाई धर्म में जबरन धर्मांतरण का मामला सामने आने के बाद तनाव बना हुआ है. नए जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने चार्ज लेते ही इस मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल जांच के आदेश दिए हैं.

ग्रामीणों का आरोप है कि नेपाली पादरी और अन्य राज्यों से आए लोग सरकारी योजनाओं का लाभ, मुफ्त इलाज और आर्थिक लालच देकर सिखों का धर्म परिवर्तन करा रहे हैं.

160 परिवारों की सूची सौंपी

स्थानीय सिख संगठनों और गुरुद्वारा कमेटी ने जिला प्रशासन को 160 परिवारों की सूची सौंपी, जिन्होंने कथित तौर पर सिख धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाया. एक पीड़ित महिला ने दावा किया कि उसके पति को जबरन ईसाई बनाया गया और उसके बच्चों पर भी धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है. विरोध करने पर मारपीट की घटनाएं भी सामने आई हैं. हजारा पुलिस ने 8 नामजद और 40 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

गुरुद्वारा कमेटी का सख्त रुख

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने धर्मांतरण करने वालों को गुरुद्वारे में प्रवेश पर रोक लगा दी है. कमेटी ने ‘घर वापसी’ अभियान शुरू किया है, जिसके तहत 180 परिवारों ने सिख धर्म में वापसी की. कमेटी का कहना है कि यह सुनियोजित साजिश विदेशी ताकतों और नेपाली पादरियों द्वारा गरीबी और अशिक्षा का फायदा उठाकर की जा रही है.

जमीन विवाद या धर्मांतरण?

कुछ ग्रामीणों का दावा है कि यह मामला जमीन बंटवारे के स्वामित्व विवाद से जुड़ा है, न कि जबरन धर्मांतरण से. उनका कहना है कि कुछ लोग भ्रम फैलाकर सिख समुदाय और प्रशासन को गुमराह कर रहे हैं. हालांकि, सिख संगठनों ने इसे सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान पर हमला बताया है.

पूर्व DM संजय कुमार सिंह के तबादले के बाद नए DM ज्ञानेंद्र सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मामले की गंभीरता से जांच होगी. उत्तर प्रदेश धर्म स्वतंत्रता कानून के तहत दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सीमावर्ती जिलों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संत भावविभोर, बोले-‘योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान’
संत भावविभोर, बोले-‘योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान’
सात समंदर पार गूंजा दीपोत्सव, अयोध्या की भव्यता देखने ऑस्ट्रेलिया से आए शेन
सात समंदर पार गूंजा दीपोत्सव, अयोध्या की भव्यता देखने ऑस्ट्रेलिया से आए शेन
नवाबगंज चेयरमैन दिलीप लश्करी पर केस दर्ज, महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप
नवाबगंज चेयरमैन दिलीप लश्करी पर केस दर्ज, महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप
यूपी चुनाव की तैयारी में जुटीं मायावती, 6 दिसंबर को लखनऊ में करेंगी शक्ति प्रदर्शन
यूपी चुनाव की तैयारी में जुटीं मायावती, 6 दिसंबर को लखनऊ में करेंगी शक्ति प्रदर्शन

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल की सजा पर रोक लगाने से SC का इनकार, दिवाली के दौरान छूट की मांग भी खारिज
तरुण तेजपाल की सजा पर रोक लगाने से SC का इनकार, दिवाली के दौरान छूट की मांग भी खारिज
JSSC CGL परीक्षा रद्द करने का सरकार का फैसला निरस्त, छात्र नेता भड़के
JSSC CGL परीक्षा रद्द करने का सरकार का फैसला निरस्त, छात्र नेता भड़के
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, बच्ची का गाना सुन बजाई तालियां
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, बच्ची का गाना सुन बजाई तालियां
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड 150 करोड़ के पार हुई कमाई
दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड 150 करोड़ के पार हुई कमाई
लालू यादव सीवान कोर्ट में हुए पेश, किस मामले में मिली जमानत?
लालू यादव सीवान कोर्ट में हुए पेश, किस मामले में मिली जमानत?
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
Viral Video: घर पहुंचना जंग से कम नहीं, सामने आए ट्रेनों के ये खतरनाक वीडियो
घर पहुंचना जंग से कम नहीं, सामने आए ट्रेनों के ये खतरनाक वीडियो
Embed widget