एक्सप्लोरर

5 साल के मासूम को गुलदार ने बनाया अपना शिकार, झाड़ी में बच्चे का शव मिलने से ग्रामीणों में दहशत

Uttarakhand News: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. गुलदार ने 5 वर्षीय बच्चे को अपनी शिकार बना लिया. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है.

Garhwal News: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से एक दिल देहरादून वाली घटना सामने आई है. जहां पर 5 साल के मासूम को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया है. घटना रक्षाबंधन के दिन की बताई जा रही है. मासूम अपने माता-पिता के साथ अपनी नानी के घर रक्षाबंधन मनाने आया था. तभी इस मासूम बच्चे को गुलदार उठा ले गया. बाद में बच्चे का शव काफी दूरी पर जाकर झाड़ियां से बरामद किया गया है.

उत्तराखंड में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. इसको लेकर समय-समय पर मांग उठती रही है कि इनकी संख्या का सटीक आंकड़ा निकल जाए और इनकी संख्या अधिक होने पर उनको पकड़कर अन्य राज्यों में भेजा जाए. इसको लेकर प्रदेश के वन मंत्री सुबोध निहाल भी कह चुके हैं कि लगातार लेपर्ड की बढ़ती संख्या चिंता का विषय बन सकती है. बता दें कि पहाड़ में गुलदार आतंक का सबब बने हुए हैं. उत्तराखंड का ऐसा कोई जिला नहीं जहां गुलदार के हमले की घटनाएं ना हुई हों. नरभक्षी गुलदार मारे भी जा रहे हैं, पर ज्यादातर जगहों पर अब भी गुलदार की दहशत कायम है. 

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल
पौड़ी जनपद के रिखणीखाल विकासखंड के गुठेरथा ग्राम पंचायत के तोक गांव कोटा में एक 5 साल के बच्चे को गुलदार ने निवाला बनाया. बच्चा अपनी मां के साथ रक्षाबंधन पर नानी के घर आया था. आदित्य पुत्र देवेंद्र सिंह को गुलदार घर के आंगन से उठाकर ले गया. घटना के बाद से परिजनों में मातम छाया हुआ है. गुठेरथा समेत आसपास के सैकड़ों ग्रामीण बच्चे की तलाश में जंगल और पूरा इलाका खंगाल रहे थे. सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन वन विभाग की टीमें भी गांव में पहुंच गई. बीते देर रात्रि बच्चे का शव गांव से 1 किलोमीटर दूर मिला. वहीं घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है.

पांच साल के बच्चे को बनाया अपना शिकार
रक्षाबंधन पर्व पर वह अपने पांच साल के बेटे को लेकर अपने मायके कोटा गांव आई थी. दिनभर पूरे परिवार और गांव वालों के साथ उन्होंने उत्साह के साथ राखी का पर्व मनाया, देर शाम करीब सात बजे घर के पास घात लगाकर बैठे गुलदार ने बच्चे पर हमला कर दिया और जबड़े में दबोच कर झाड़ियों में लापता हो गया. घटना की सूचना ग्रामीणों ने लैंसडाउन तहसीलदार शालिनी मौर्य को दी. उन्होंने रिखणीखाल के थानाध्यक्ष संतोष कुमार को घटनास्थल के लिए रवाना करवाया. देखते ही देखते आसपास के सैकड़ों लोग बच्चे की तलाश में जुटे रहे.

गुलदार को पकड़ने के लिए टीम रवाना
ग्रामीणों ने बताया कि अर्चना का पति देवेंद्र सिंह उन्हें अपने वाहन से कोटा गांव के मुख्य मार्ग पर छोड़ गया था. मंगलवार सुबह उन्हें वापस उनेरी गांव लौटना था. रिजर्व फारेस्ट के डीएफओ अनिरुद्ध स्वप्निल ने बताया कि जैसे ही घटना की सूचना मिली वैसे ही विभाग की दो टीमों को घटना स्थल रवाना किया गया. उन्होंने बताया कि बच्चे का शव गांव से 1 किलोमीटर दूर झाड़ियों में मिला.अब ग्रामीण इस आदमखोर लेपर्ड को पकड़ने या मारने की प्लानिंग कर रहे है. इस इलाके में इस घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है. 

ये भी पढ़ें: UP Politics: चंद्रशेखर ने किया आंदोलन का ऐलान तो अखिलेश यादव ने दिया साथ! 368 पदों की भर्ती होगी कैंसिल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
संभल में रसगुल्लों की फैक्ट्रियों पर छापा, नकली मिठाई बेचने वालों में हड़कंप
संभल में रसगुल्लों की फैक्ट्रियों पर छापा, नकली मिठाई बेचने वालों में हड़कंप
UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget