एक्सप्लोरर

UP Politics: सपा से बगावत करने वाले विधायकों पर भड़की पल्लवी पटेल, विभीषण से की तुलना, कहा- 'राम भी मुक्ति..'

UP Politics: सपा से नाराज चल रही पल्लवी पटेल ने पार्टी से बगावत करने वाले विधायकों को फटकार लगाई है. उन्होंने कहा कि पार्टी से द्रोह करने वालों को भगवान राम भी नहीं बचाएंगे.

Pallavi Patel News: यूपी में दस सीटों के लिए हुए राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वालों को अपना दल कमेरावादी की नेता और सपा विधायक पल्लवी पटेल ने जमकर खरी-खोटी सुनाई है. उन्होंने पार्टी के खिलाफ जाकर वोट करने वाले विधायकों की तुलना विभीषण कर दी और कहा कि ये लोग भगवान राम का नाम लेकर अपने द्वारा दिए गए धोखे को छुपा रहे हैं. 

सपा विधायक पल्लवी पटेल ने पार्टी लाइन से अलग जाकर बीजेपी के पक्ष में जाने सपा विधायकों पर अपनी भड़ास निकाली और कहा, 'जो लोग अपनी राजनीतिक जननी (दल) से द्रोह को राम के नाम से छिपा रहें हैं, वो याद रखें की आज तक किसी रामभक्त, किसी हिंदू ने अपने बच्चे का नाम “विभीषण” नहीं रखा…. स्वजन द्रोह से तो “राम “ भी मुक्ति नहीं देते…!'

पल्लवी पटेल ने सपा के पक्ष में ही दिया वोट
दरअसल पल्लवी पटेल भी जया बच्चन और आलोक रंजन को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने के खिलाफ थी. जिसके बाद उन्होंने खुलकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के फैसले से नाराजगी भी जाहिर की लेकिन बावजूद इसके उन्होंने सपा के पक्ष ही रामजीलाल सुमन को वोट दिया. जबकि वोटिंग से पहले उनकी अखिलेश यादव से फोन पर तीखी बहस तक हुई थी. वोट देने के बाद जब वो वापस आईं तो उन्होंने कहा कि वो पीडीए के साथ हैं और पीडीए ही उनका वजूद हैं. उनके खून में धोखा नहीं हैं. 

क्रॉस वोटिंग के चलते बदला सपा का गेम
मंगलवार को राज्यसभा के लिए हुई वोटिंग में सपा के सात विधायकों के क्रॉस वोटिंग की जिसकी वजह से सपा के तीसरे उम्मीदवार आलोक रंजन इस चुनाव को हार गए. इन विधायकों ने बीजेपी के पक्ष में वोट डाला, जिसकी वजह से नंबर नहीं होने पर भी बीजेपी के आठवें प्रत्याशी संजय सेठ की जीत हुई. बागी विधायकों ने आरोप लगाया कि वो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के राम मंदिर नहीं जाने के फैसले से नाराज थे और स्वामी प्रसाद मौर्य के सनातन विरोधी टिप्पणियों पर भी सपा अध्यक्ष की चुप्पी को भी एक वजह बताया. 

बागी विधायकों में सपा के चीफ व्हिप रहे मनोज पांडेय, राकेश पांडेय, अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह, विनोद चतुर्वेदी, पूजा पाल और आशुतोष मौर्य ने बीजेपी के पक्ष में वोट किया वहीं पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की पत्नी मतदान करने ही नहीं पहुंची, जिसेस पूरा नंबर गेम बदल गया.

Noida Crime News: चार युवकों ने दोस्त की हत्या के बाद छह फुट गहरे गड्ढे में दफनाया शव, पुलिस ने किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'धरती पुत्र के लाल अखिलेश, जियो हजारों साल अखिलेश', सपा चीफ ने तलवार से काटा 53 किलो का केक
'धरती पुत्र के लाल अखिलेश, जियो हजारों साल अखिलेश', सपा चीफ ने तलवार से काटा 53 किलो का केक
Exclusive: लवकुश मिश्रा ने चढ़ावा चोरी के मामले में कबूली ये बातें, 500 रुपये के 2850 नोट बरामद
Exclusive: लवकुश मिश्रा ने चढ़ावा चोरी के मामले में कबूली ये बातें, 500 रुपये के 2850 नोट बरामद
Exclusive: अनुकल्प मिश्रा ने पुलिस के सामने कबूली राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी, 16 लाख 82 हजार 40 रुपये बरामद
Exclusive: अनुकल्प मिश्रा ने पुलिस के सामने कबूली राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी, 16 लाख 82 हजार 40 रुपये बरामद
Sant Kabir Nagar News: दलित किशोरी से गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, एनकाउंटर में गिरफ्तार हुए दोनों आरोपी
Sant Kabir Nagar News: दलित किशोरी से गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, एनकाउंटर में गिरफ्तार हुए दोनों आरोपी

वीडियोज

Tata Sierra EV vs Curvv vs Harrier EV #sierraev #harrierev
New Hyundai Venue diesel automatic review and mileage #autolive
Toxic Review: 'Toxic' का सबसे बोल्ड अनाउंसमेंट! Yash ने 5 हीरोइनों को किया ग्रैंड लॉन्च
Gram Chikitsalay Season 2 जीतेगा दर्शकों का दिल, बोले कलाकार
Ram Mandir दान चोरी का 'वाराणसी कनेक्शन' सिक्योरिटी एजेंसी और 6 आरोपियों का काला चिट्ठा! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी, कुणाल घोष के बाद महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, वीडियो शेयर कर BJP समर्थकों पर लगाया आरोप
अभिषेक बनर्जी, कुणाल घोष के बाद महुआ पर अंडों से हमला, Video शेयर कर BJP समर्थकों पर लगाया आरोप
क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल को मिल जाएगी जमानत? सीनियर वकील ने बता दिया सबकुछ
क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल को मिल जाएगी जमानत? सीनियर वकील ने बता दिया सबकुछ
'वैभव सूर्यवंशी पानी पिलाएगा तो...', रविचंद्रन अश्विन का अपने ही बयान पर तीखा पलटवार; कह डाली बड़ी बात
'वैभव सूर्यवंशी पानी पिलाएगा तो...', रविचंद्रन अश्विन का अपने ही बयान पर तीखा पलटवार
'हेरा फेरी 3' से एग्जिट के बाद प्रियदर्शन इस नई फिल्म अक्षय संग मचाएंगे धमाल, सारी डिटेल्स आईं सामने
'हेरा फेरी 3' से एग्जिट के बाद प्रियदर्शन इस नई फिल्म अक्षय संग मचाएंगे धमाल, सारी डिटेल्स आईं सामने
भारत के खिलाफ बिलावल भुट्टो ने फिर उगला जहर, सिंधु के पानी को लेकर दी परमाणु बम धमकी
भारत के खिलाफ बिलावल भुट्टो ने फिर उगला जहर, सिंधु के पानी को लेकर दी परमाणु बम धमकी
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
कैसा होगा iPhone 18 Pro का लाइनअप? सामने आ गई एक-एक डिटेल
कैसा होगा iPhone 18 Pro का लाइनअप? सामने आ गई एक-एक डिटेल
दिल्ली वालों को इस कागज के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल, गाड़ी निकालने से पहले जान लीजिए नया नियम
दिल्ली वालों को इस कागज के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल, गाड़ी निकालने से पहले जान लीजिए नया नियम
Embed widget