एक्सप्लोरर

कोरोना काल में एक लाख लोगों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

कोरोना काल में एक लाख लोगों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर अनूठा रिकॉर्ड बनाया है. इस अनूठे आयोजन को गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी जगह मिली है.

प्रयागराज: दुनिया से कोरोना की महामारी के खात्मे की कामना और पीड़ितों को मानसिक रूप से मजबूत करने के लिए एक लाख लोगों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर अनूठा रिकॉर्ड बनाया है. हनुमान चालीसा का यह पाठ 15 अगस्त की रात को ऑनलाइन तरीके से हुआ है. इस मौके पर दुनिया भर के 50 से ज्यादा देशों के एक लाख से अधिक नागरिकों ने एक साथ एक स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ किया है.

इस सामूहिक पाठ का आयोजन अमेरिका के कैलिफोर्निया की संस्था सिलिकॉन आंध्रा और संगम नगरी प्रयागराज के संत और गंगा सेना के संयोजक स्वामी आनंद गिरि ने सामूहिक तौर पर किया. इस अनूठे आयोजन को गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी जगह मिली है. गिनीज बुक ने इसे वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया है.

स्वामी आनंद गिरि के मुताबिक इस आयोजन में कई देशों में रह रहे उनके अनुयायी और संस्था से जुड़े लोग शामिल हुए. उनका दावा है कि हनुमान चालीसा का पाठ करने वालों में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और गंगापुरम किशन रेड्डी भी शामिल हैं. हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद सभी ने आरोग्य के देवता बजरंग बली से कोरोना की महामारी के खात्मे के लिए खास तौर पर प्रार्थना की. आयोजन के लिए जूमएप के जरिये अलग-अलग ग्रुप बनाया था और लोगों को इन ग्रुपों को ज्वाइन कराया गया.

कोरोना काल में एक लाख लोगों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

स्वामी आनंद गिरि प्रयागराज में संगम किनारे स्थित लेटे हुए हनुमान मंदिर के महंत भी हैं. उनके मुताबिक हनुमान चालीसा का पाठ करने से लोगों को तमाम तरह की बीमारियों व दूसरे संकट से छुटकारा मिलता है. ऐसे में कोरोना के मुश्किल वक्त में इसका पाठ करने वालों को मानसिक तौर पर मजबूती जरूर मिलेगी.

यह भी पढ़ें:

पीएम के इस एलान के बाद गंगा में पाई जाने वाली डॉल्फिन के लिये मेरठ वन विभाग नई रणनीति बनाने में जुटा

प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- फेसबुक अधिकारियों के साथ BJP की सांठगांठ

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद PM मोदी के बयान पर सपा भड़की, अखिलेश के चाचा बोले- अगर वो साथ हैं तो...
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद PM मोदी के बयान पर सपा भड़की, अखिलेश के चाचा बोले- अगर वो साथ हैं तो...
'BJP नेता सहित सभी आरोपियों के गिराए जाएं घर', दोनों हाथ काटे जाने के मामले में पीड़ित की बहन
'BJP नेता सहित सभी आरोपियों के गिराए जाएं घर', दोनों हाथ काटे जाने के मामले में पीड़ित की बहन
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा क्यों नहीं ले रही मोदी सरकार? अखिलेश यादव ने इशारों में बता दी वजह!
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा क्यों नहीं ले रही मोदी सरकार? अखिलेश यादव ने इशारों में बता दी वजह!

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
CJP Protest: दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget