एक्सप्लोरर

जालौन: जमीनी रंजिश को लेकर हुई मारपीट के बाद इलाज के दौरान शख्स की मौत, गांव में भारी फोर्स तैनात

उत्तर प्रदेश के जालौन में जमीन को लेकर हुए विवाद में तीन दिन पहले दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी. मारपीट के दौरान फायरिंग भी हुई थी. खूनी संघर्ष 4 लोग घायल हुए थे जिनमें से एक शख्स की इलाज के दैरान मौत हो गई.

जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन में खेड़ा सलेमपुर गांव में तीन दिन पहले जमीनी रंजिश को लेकर हुए खूनी संघर्ष में घायल 4 लोगों में से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है. युवक की मौत के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पीएससी के साथ भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है.

दो पक्षों में हुआ था विवाद बता दें कि, पूरा मामला कुठौंद थानाक्षेत्र के ग्राम खेड़ा सलेमपुर का है. जहां तीन दिन पहले जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था. विवाद के दैरान दोनों पक्षो में लाठी-डंडो के साथ कई राउंड फायरिंग भी हुई थी. जिसमें दोनों पक्षों के 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे.

एक युवक की हुई मौत घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में इलाज के लिए भिजवाया था. जहां से डॉक्टरों ने दो युवकों को गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था. यहां इलाज के दौरान देर रात एक युवक की मौत हो गई. जिसके बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया. पुलिस प्रशासन ने गांव में कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ पीएससी भी तैनात कर दी है. युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार करवाया गया है.

गांव में फोर्स तैनात  एसपी जालौन डॉ यशवीर सिंह ने बताया कि थाना कुठौंद के खेड़ा सलेमपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में लड़ गए थे. इस दौरान फायरंग भी हुई थी. पुलिस ने 2 लोगों को तुरंत अस्पताल पहुचाया था. झांसी में इनका इलाज चल रहा था. जिसमें एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई है. 307 का मुकदमा 302 में बदल दिया गया है और जो हथियार प्रयोग में लाए गए उनको बरामद कर लिया गया है. गांव में फोर्स तैनात है शांति व्यवस्था बनी हुई है.

ये भी पढ़ें:

प्रयागराज: मथुरा के मंदिर में नमाज अदा करने के मामले में गिरफ्तार फैसल खान की जमानत मंजूर, जानें- पूरा मामला

यूपी: अयोध्या में बनने वाली मस्जिद का डिजाइन जारी किया गया, अंडाकार आकार में नहीं होगा कोई गुंबद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget