एक्सप्लोरर

UP: ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन बंद, अब ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ही लगेगा कोरोना का टीका

उत्तर प्रदेश में अब तक 1.35 करोड़ लोगों का टीकाकरण हो चुका है. टीकाकरण केंद्रों पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सरकार ने टीकाकरण का ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन बंद करा दिया है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने टीकाकरण का ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन बंद करा दिया है. टीकाकरण केंद्रों पर उमड़ने वाली भीड़ के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये फैसला किया है. भीड़ एकत्र होने से कोरोना वायरस का संक्रमण फैल सकता है इसीलिए एहतियातन टीकाकरण कराने वाले सभी व्यक्तियों को ऑनलाइन पंजीकरण कराने के लिए कहा गया है.

कराना होगा ऑनलाइन पंजीकरण 
दअरसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द से जल्द प्रदेश के अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण कराने का प्रयास कर रहे हैं. इसी क्रम में केंद्र सरकार ने भी देश में 1 मई से 18 वर्ष से 44 वर्ष की उम्र के लोगों के टीकाकरण की घोषणा की थी. जिसके बाद प्रदेश के 7 जिलों में ये अभियान चल रहा है. सोमवार से 11 और नगर निगम जिलों में टीकाकरण की शुरुआत होगी. इसके लिए सभी को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा. 

पंजीकरण के बाद सेंटर और समय की जानकारी दी जाएगी
ऑनलाइन पंजीकरण कराने पर ही उन्हें टीकाकरण के सेंटर और समय की जानकारी दी जाएगी. इसके साथ ही 1 मई से 45 साल के ऊपर जिन लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है उनके ऑन स्पॉट टीकाकरण पंजीकरण की प्रक्रिया समाप्त कर दी गई है. अब उन्हें भी अन्य लोगों की तरह पहले से ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा.

1.35 करोड़ लोगों का टीकाकरण हो चुका है
बता दें कि, प्रदेश में अब तक 1.35 करोड़ लोगों का टीकाकरण हो चुका है. इसमें 45 वर्ष से अधिक के 1.09 करोड़ लोगों को वैक्सीन की पहली डोज और 27.31 लाख लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है. 18 से 44 वर्ष तक के 1.02 लाख लोगों को टीके की पहली डोज दी जा चुकी है.

ये भी पढ़ें:  

UP: कोरोना से अब तक 140 पुलिस कर्मियों की हुई मौत, जानें- सबसे हैरान करने वाली बात 

Corona Vaccination: 10 मई से यूपी के 18 जिलों में 18 से 44 साल के लोगों को लगेगी वैक्सीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
यूपीआईटीएस 2026:मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा, बोले- प्रदेश में बनेगा औद्योगिक क्षमता और वैश्विक ब्रांडिंग का मंच
यूपीआईटीएस 2026:मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा, बोले- प्रदेश में बनेगा औद्योगिक क्षमता और वैश्विक ब्रांडिंग का मंच
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'भगवा का अपमान है', पप्पू यादव के संसद में नाटक पर साक्षी महाराज का हमला
'भगवा का अपमान है', पप्पू यादव के संसद में नाटक पर साक्षी महाराज का हमला

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget