एक्सप्लोरर

UP Election 2022: 'किसी की मां ने इतना दूध नहीं पिलाया कि हमारे सिंबल को रोक दे', ओपी राजभर का बयान

UP Election: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने चुनाव आयोग को भी चैलेंज किया है.

UP Election 2022: यूपी के बहराइच पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला है. यहां महापंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ओमप्रकाश राजभर ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता योगी जी के 'सांड' से परेशान हैं. वहीं राजभर ने चुनौती देते हुए कहा कि चुनाव आयोग की भी औकात नहीं है कि पीएम मोदी और सीएम योगी के कहने पर हमारे सिंबल को रोक दे.

'योगी जी के सांड से लोग परेशान'

दरअसल जनपद बहराइच के बलहा विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के द्वारा एक महापंचायत का आयोजन किया गया. इस महापंचायत में सुभासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की. इस कार्यक्रम में ओपी राजभर ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि योगी जी के सांड से लोग परेशान हैं. ये सांड गरीब किसान की फसल को चर रहे हैं जिससे किसानों ने अब बदलाव का मन बना लिया है. 

चुनाव आयोग को खुली चुनौती

ओमप्रकाश राजभर ने सुभासपा के सिंबल को चुनाव आयोग द्वारा वापस लेने के सवाल पर चुनाव आयोग को खुली चुनौती देते हुए कहा कि ये भारतीय जनता पार्टी की ओमप्रकाश राजभर को बदनाम करने की साजिश है. उन्होंने कहा कि किसी की मां ने इतना दूध नहीं पिलाया कि हमारे सिंबल को रोक दे. ओमप्रकाश राजभर ने चुनाव आयोग को चैलेंज करते हुए कहा कि मैं चैलेंज देता हूं पीएम मोदी और योगी के कहने पर भी चुनाव आयोग की भी औकात नहीं कि हमारे सिंबल को रोक दे. उन्होंने कहा कि हम सिस्टम में रहते हैं, हमारा सिंबल छड़ी है और हम उसी पर चुनाव लड़ेंगे, हमें कोई नहीं रोक सकता. 

'अडानी को बेचने के लिए बना रहे एयरपोर्ट'

बीजेपी सरकार के विकास कार्यों के लोकार्पण पर कटाक्ष करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि यह जो कर रहे हैं वह पुरानी सरकार के कार्य हैं. इनके पास सिर्फ शिलापट और पर्दा लगाने का पैसा है, पर्दा उठा के पीछे देखो तो कुछ भी नहीं नजर आता. जेवर एयरपोर्ट पर केंद्र सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि एक तरफ एयरपोर्ट और हवाई अड्डा अडानी को बेच रहे हैं तो दूसरी तरफ एयरपोर्ट बना क्यों रहे हैं. निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि क्यों नहीं कहते कि हम अडानी को बेचने के लिए एयरपोर्ट बना रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

International Flights Suspension: 31 जनवरी तक सभी कमर्शियल फ्लाइट्स के आने-जाने पर रोक, ओमिक्रोन के खतरे के बीच बड़ा फैसला

Farmers Protest: राकेश टिकैत बोले- किसान एकता से मिली कामयाबी 709 शहीदों को समर्पित, किसान हकों की लड़ाई जारी रहेगी

 

Koo App
आज दिनांक 09 दिसम्बर 2021 जनपद #बहराइच के विधानसभा #बलहां के डॉ राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज बभनिया फाटा, में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा आयोजित #जनसभा को सुभासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय ओमप्रकाश राजभर जी एवं सपा के वरिष्ठ नेता मा०पूर्व मंत्री श्री राममूर्ति वर्मा जी संबोधित किये। - Arun rajbhar (@arunrajbhar) 9 Dec 2021

UP Election 2022: 'किसी की मां ने इतना दूध नहीं पिलाया कि हमारे सिंबल को रोक दे', ओपी राजभर का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget