एक्सप्लोरर

UP Election 2022: कानपुर की सभी 10 विधानसभा में कल से होगा नॉमिनेशन, जाने लें ये जरूरी बातें

UP Elections: पुलिस ने भी तैयारियों को पूरा कर लिया है. नामांकन के दौरान कोई अनहोनी न हो और शांतिपूर्वक नामांकन के लिए पूरा बंदोबस्त किया गया है.

UP Assembly Election 2022: कानपुर महानगर की 10 विधानसभा सीटों पर मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है. आज से नामांकन पत्र बांटे जाएंगे इसके बाद 25 जनवरी से 1 फरवरी तक नामांकन होगा. सार्वजनिक अवकाश के दिन पर्चे नहीं भरे जाएंगे. 2 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 4 फरवरी को उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे. नामांकन की तैयारियां पूरी हो गई हैं. पर्चा दाखिल कराने पर्चो की जांच और चुनाव चिन्ह आवंटन को लेकर रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग ऑफसर को प्रशिक्षण दिया जा चुका है. कोई भी उम्मीदवार जुलूस के साथ नामांकन करने नहीं आएगा.

दावेदारों ने शुरू की तैयारियां
निर्दलीय उम्मीदवार और पंजीकृत दलों के उम्मीदवार 10 प्रस्तावकों के साथ नामांकन करने आएंगे. राष्ट्रीय और मान्यता प्राप्त दलों के उम्मीदवारों को सिर्फ एक-एक प्रस्तावक लाना होगा. नामांकन के लिए दावेदारों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. जिन दावेदारों को टिकट मिल गया है उन्होंने एनओसी बनवाने शुरू कर दिए हैं. बिल्लौर और घाटमपुर सुरक्षित सीट के उम्मीदवारों को जाति प्रमाण पत्र भी देना होगा साथ ही अनुसूचित जाति और जनजाति का कोई भी व्यक्ति किसी अन्य सीट से नामांकन करता है तो उसे भी जाति का प्रमाण पत्र देना होगा नहीं तो जमानत राशि में उसे छूट नहीं दी जाएगी.

घर बैठे ऑनलाइन हो सकेगा नामांकन 
उम्मीदवार समर्थकों को चेतना चौराहा, सरसैया घाट चौराहा और पुलिस लाइन के पास रोक दिया जाएगा. उम्मीदवार के साथ सिर्फ एक प्रस्तावक अंदर तक जाएंगे. नामांकन कक्ष के निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ पहले 2 प्रस्तावक जाएंगे. इसके बाद दो दो करके प्रस्ताव भेजा जाएगा. यहां पर कॉल की व्यवस्था के तहत व्यवस्था की जाएगी. नामांकन के लिए कानपुर की जिला निर्वाचन अधिकारी की मानें तो सुविधा ऐप के माध्यम से घर बैठे ही ऑनलाइन नामांकन और जमानत राशि भी जमा की जा सकेगी.

क्या क्या मांगा गया है शपथ पत्र में
प्रपत्र को डाउनलोड कर उसकी नोटराइज्ड कॉपी रिटर्निंग ऑफिसर के यहां जमा करना होगी. चल अचल संपत्ति और अपराध से जुड़ा विवरण शपथ पत्र में देना होगा साथ ही शैक्षिक योग्यता भी बतानी होगी. अपनी पत्नी, पुत्र और पुत्री का बैंक खाता नंबर भी लिखना होगा. प्रत्याशी नामांकन पत्र के साथ चार टिकट साइज फोटो लगाएंगे. शपथ पत्र के साथ ही जाति प्रमाण पत्र भी जमा करना होगा. जमानत राशि 10000 रुपये है लेकिन कोई अनुसूचित जाति और जनजाति का व्यक्ति नामांकन कराता है तो उसे 5000 रुपये जमा करने होंगे.

पुलिस ने भी अपनी तैयारियों को पूरा कर लिया है. नामांकन के दौरान कोई अनहोनी न हो और शांतिपूर्वक नामांकन का काम कराया जाए इसके लिए पूरा बंदोबस्त भी किया गया है.

ये भी पढ़ें:

UP Election: बरेली में अखिलेश यादव को एक और झटका, सपा के इन नेताओं ने भी की पार्टी से बगावत

UP Election 2022: यूपी में प्रचार के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट, गुलाम नबी आजाद को भी मिली जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर: BJP MLC के बागी तेवर, सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे
गोरखपुर: BJP MLC के बागी तेवर, सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे
PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा
PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा
काशी के शिल्पकार की कलाकृति PM मोदी और CM योगी को होगी समर्पित
काशी के शिल्पकार की कलाकृति PM मोदी और CM योगी को होगी समर्पित
फॉरेंसिक जांच में AI की भूमिका बढ़ी, मानवीय निगरानी जरूरी
फॉरेंसिक जांच में AI की भूमिका बढ़ी, मानवीय निगरानी जरूरी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget