एक्सप्लोरर

नोएडा के ओल्ड एज होम पर IT विभाग की नजर, विदेशी फंडिंग को लेकर आश्रम होगा सील?

Noida News: जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक दस्तावेज और साक्ष्य संकलित कर आयकर निदेशालय को पत्र भेजा है. इसमें विदेशी चंदा और फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन की विस्तृत जांच की मांग की गई है.

UP News: नोएडा के सेक्टर-55 में संचालित एक ओल्ड एज होम को लेकर बड़ा मामला सामने आया है. बिना वैध अनुमति और जरूरी दस्तावेजों के वर्षों से विदेशी फंडिंग प्राप्त कर रही इस संस्था पर अब शिकंजा कसता नज़र आ रहा है. जिला प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर शासन ने आयकर विभाग को जांच के निर्देश दे दिए हैं, जल्द ही यह आश्रम सील हो सकता है.

संस्था ने फॉर्म-12 और फॉर्म-8 का हवाला देकर विदेशी चंदा लिया, लेकिन उसका कोई लेखा-जोखा उनके पास कोई साक्ष्य उपलब्ध नहीं है. संस्था की रिपोर्टें महिला आयोग और जिला प्रशासन को अलग-अलग भेजी गईं, जिनमें कई विरोधाभासी तथ्य पाए गए. आश्रम में रह रहे बुजुर्गों की स्थिति अत्यंत चिंताजनक पाई गई.

आयकर विभाग को भेजा गया जांच पत्र

जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक दस्तावेज और साक्ष्य संकलित कर आयकर निदेशालय को पत्र भेजा है. इसमें विदेशी चंदा और फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन की विस्तृत जांच की मांग की गई है.

इमारत में अवैध निर्माण, नोएडा अथॉरिटी भी भेजेगी नोटिस

नोएडा प्राधिकरण की जांच में खुलासा हुआ है कि जिस इमारत में यह आश्रम संचालित हो रहा है, उसका नक्शा वर्ष 1993 में पास हुआ था. लेकिन 2009 में उसमें अवैध रूप से निर्माण कर लिया गया. अब अथॉरिटी इस मामले में भी नोटिस जारी करने की तैयारी में जुट गया है.

इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब आश्रम में रहने वाली एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ. वीडियो में बुजुर्गों के साथ कथित दुर्व्यवहार की बातें सामने आईं. इसके बाद प्रशासन ने तुरंत एक विशेष जांच टीम गठित की, जिसने संस्था की कार्यप्रणाली की गहराई से जांच की, जिसमें सब सामने निकलकर आ गया. वहीं आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के साथ-साथ उनके परिजनों के भी बयान दर्ज किए गए हैं. संस्था से जुड़े लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

विदेश से आया पैसा बना जांच का विषय

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संस्था की एक संचालिका की बेटी विदेश में रहती है, जो आश्रम को लाखों रुपये की फंडिंग भेजती थी. इन पैसों का कोई स्पष्ट लेखा-जोखा नहीं दिया गया है, जिससे इस पर संदेह गहराया है. जिला प्रशासन की सिफारिश पर शासन की अनुमति से अब यह मामला आयकर विभाग की जांच के अधीन आ गया है. अंतिम रिपोर्ट के आधार पर संस्था पर कठोर कार्रवाई की जा सकती है, जिसमें लाइसेंस रद्दीकरण और संपत्ति सीलिंग भी शामिल है. नोएडा डीएम मनीष वर्मा ने स्पष्ट किया है कि यदि रिपोर्ट में सामने आए आरोपों की पुष्टि होती है, तो आश्रम को तत्काल प्रभाव से सील किया जाएगा. वर्तमान में विभागीय अधिकारियों से अंतिम रिपोर्ट तलब की गई है.

UP Weather: यूपी में मानसून की रफ्तार धीमी, 25 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें- IMD का आज का अपडेट

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget