एक्सप्लोरर

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने की फिराक में थे ये दो शातिर शूटर, पुलिस ने ऐसे प्लानिंग की फेल

नोएडा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो शातिर शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों शूटर प्रॉपर्टी डील र की हत्या करने की फिराक में थे।

नोएडा, एबीपी गंगा। राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में एक बार फिर गोलियों की गड़गड़ाहट तड़के गूंज उठी। जहां फेस-2 पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दो बदमाश रवि और आकाश पुलिस की गोली से घायल हो गए। जिनके पैर में गोली लगी है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इन्हीं शूटर बदमाशों ने गत 24 जुलाई को प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में घुसकर कर्मचारी की हत्या की नियत से गोली मारी थी। आज एक बार फिर ये बदमाश प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने का प्लान बना रहे थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इन्हें मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों बदमाश शातिर किस्म के शूटर बताए जा रहे हैं।

बता दें कि ये मुठभेड़ तड़के सुबह 4:55 बजे थाना फेज-2 पुलिस और बदमाशों के बीच हुई। पुलिस ने बदमाशों के पास से अवैध पिस्टल 01(32 बोर), तमंचा 01(315 बोर) और कुछ जिंदा कारतूस एवं खोखे के साथ एक बाइक भी बरामद  की है।

बता दें कि 24/07/2019 को उक्त दोनों बदमाशों द्वारा हत्या के इरादे से एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में घुस के उसके कर्मचारी राजकुमार को गोली मारी गई थी, जिसके संबंध में थाना फेज- 2 पर मुकदमा पंजीकृत है। जांच में प्रकाश में आया है कि उक्त घटना को दिल्ली जेल में बंद बिल्लू दुजाना तथा साहिल पुत्र जहीर निवासी सलारपुर गौतम बुद्ध नगर के द्वारा षड्यंत्र रच कर भाड़े के शूटर आकाश तथा रवि को बुला कर करवाई गई।

उक्त विवेचना में आज साहिल की गिरफ्तारी के उपरांत उससे सूचना मिली कि आज सुबह उसी प्रॉपर्टी डीलर को मारने के उद्देश्य से असलहे से लैस होकर दोनों शूटर फिर आए हैं, जिन्हें समय रहते घेराबंदी कर पुलिस द्वारा मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार बदमाश
  1. आकाश पुत्र रणवीर सिंह निवासी ग्राम लोहड्डा थाना बड़ौत जिला बागपत
  2.  रवि पुत्र मदन सिंह निवासी ग्राम थोरा थाना जेवर, हाल निवासी करावलनगर नई दिल्ली है
मुठभेड़ के दौरान भाड़े के शूटरों एक बाइक अवैध पिस्टल अवैध तमंचा जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। दोनों बदमाशों पर दर्जनभर मुकदमें अन्य थानों में दर्ज हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget