एक्सप्लोरर

चाचा-भतीजे ने फर्जी अधिकारी और मंत्री बनकर ठगे लाखों रुपये, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। शातिर ठग रिश्ते में चाचा-भतीजे हैं। चाचा खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताता था तो भतीजा मंत्री।

नोएडा, एीबीपी गंगा। दिल्ली से सटे नोएडा में पुलिस ने दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आए शातिर ठग चाचा-भतीजे हैं। चाचा क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनता था तो भतीजा फर्जी मंत्री बन जाता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी भतीजा कभी केंद्रीय मंत्री, तो कभी राज्य के मंत्री तो कभी मंत्रियों के पीएस बनकर ट्रांसफर-पोस्टिंग कराने का लालच देकर लाखों की कमाई करता था।

कोतवाली फेज तीन पुलिस ने दिल्ली के मयूर विहार फेज तीन के रहने वाले प्रेम शर्मा और बुलंदशहर के सिकंदराबाद निवासी आकाश शर्मा को ममूरा चौक से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि प्रेम और आकाश रिश्ते में चाचा भतीजे लगते हैं। चाचा प्रेम शर्मा खुद को नोएडा पुलिस का क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताता था, जबकि आकाश खुद को मंत्री बताता था।

शख्स से ठगे थे 33 हजार रुपये एक आरोपी ने शनिवार को अपराध शाखा का अधिकारी बनकर एक शख्स को गाड़ी में बंधक बना लिया और जेल भेजने के नाम पर उससे 33 हजार रुपये वसूल लिए। पुलिस ने जब आरोपी को पकड़ा, तो उसे छुड़ाने के लिए दूसरे आरोपी ने मंत्री बनकर नोएडा के एसपी सिटी को फोन किया।

एसपी सिटी विनीत जायसवाल ने बताया कि 17 अगस्त को कोतवाली फेज तीन में ममूरा निवासी भारत उर्फ अर्जुन ने मुकदमा दर्ज कराया था कि उसे कुछ लोगों ने क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर बंधक बना लिया था और जेल भेजने की धमकी देकर 33 हजार रुपये वसूल लिए थे।

उन्होंने बताया, ‘‘जब इस मामले की जांच पुलिस ने शुरू की और प्रेम शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तब एसपी सिटी के पास दूसरे आरोपी ने एक मंत्री बनकर फोन किया तथा प्रेम पर पर किसी प्रकार का दबाव नहीं बनाने की हिदायत दी। इसके बाद फर्जी मंत्री ने अन्य अधिकारियों को भी फोन किया।’’

एसपी सिटी को बातचीत संदिग्ध लगी। इसके बाद जांच के दौरान रविवार की सुबह दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में एक अन्य आरोपी का नाम प्रकाश में आया है। इसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
CM योगी की जनता को बड़ी राहत, अब इतने रुपये किलो मिलेगी चीनी
CM योगी की जनता को बड़ी राहत, अब इतने रुपये किलो मिलेगी चीनी
Watch: वाराणसी में मंच पर MLC प्रत्याशी से नाराज हुए CM योगी? वायरल वीडियो से चर्चा
वाराणसी में मंच पर MLC प्रत्याशी से नाराज हुए CM योगी? वायरल वीडियो से चर्चा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget