एक्सप्लोरर

नोएडा: कोचिंग सेंटर का संचालक ही तैयार करता था सॉल्वर गैंग, एयर फोर्स, आर्मी, पुलिस की परीक्षाओं में बिठाते थे सॉल्वर

नोएडा पुलिस ने सॉल्वर गैंग चलाने के दो आरोपी वजीर सांगवान और पवन यादव को गिरफ्तार किया है. वजीर सांगवान विवेकानंद कोचिंग सेंटर के नाम से चरखी दादरी में अपना कोचिंग चलाता है.

नोएडा. दिल्ली से सटे नोएडा में सॉल्वर गैंग को लेकर हैरान करने वाला खुलासा हुआ है. नोएडा पुलिस ने यहां सॉल्वर गैंग के ऐसे दो सदस्यों को गिरफ्तार किया जो अपने ही कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले छात्रों को सॉल्वर बना कर परीक्षाओं में बिठाते थे. इस गैंग ने अब तक कई लोगों को सरकारी विभागों में भर्ती करा दिया. पुलिस अब सरकारी विभागों में काम करने वाले ऐसे लोगों की तलाश में जुट गई है. ये गैंग एयर फोर्स, आर्मी, दिल्ली पुलिस जैसे तमाम विभागों में नौकरियां दिलवाता था.

145 अभ्यर्थियों की परीक्षा दे चुका है सॉल्वर गैंग पुलिस ने सॉल्वर गैंग चलाने के दो आरोपी वजीर सांगवान और पवन यादव को गिरफ्तार किया है. वजीर सांगवान विवेकानंद कोचिंग सेंटर के नाम से चरखी दादरी में अपना कोचिंग चलाता है. उसी कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले छात्रों को यह सॉल्वर बनाकर परीक्षाओं में दिखाता था और उसके बदले अभ्यर्थियों से मोटी रकम वसूल करता था. पूछताछ में पता चला है कि अब तक 145 लोगों की परीक्षा यह गैंग दे चुका है, जिसमें से कई लोग तो सरकारी नौकरी में दाखिला भी पा चुके हैं. वो कौन लोग हैं. किन विभागों में दाखिला पा चुके हैं. इसकी तलाश में अब नोएडा पुलिस लगी हुई है.

एयर फोर्स, नेवी, आर्मी में दिलाता था नौकरी ये गैंग इंडियन एयर फोर्स, इंडियन नेवी, इंडियन आर्मी, दिल्ली पुलिस, हरियाणा पुलिस, इंडियन रेलवे और सीआईएसएफ जैसे महत्वपूर्ण विभागों की परीक्षा में अपने सॉल्वर बिठाकर परीक्षा दिलाता और जब छात्र उत्तीर्ण हो जाते तो उनसे मोटी रकम वसूल करता था.

अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने बताया कि यह गैंग 50 फीसदी पैसा सॉल्वर बिठाने से पहले लेता है और बाकी पैसा परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद. पुलिस ने इस गैंग के अब तक 13 सदस्यों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है. बाकी बचे सदस्यों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं.

ये भी पढ़ें:

योगी आदित्यनाथ बोले- किसानों के कंधों पर रखकर बंदूक चला रहे विरोधी दल

UP: ज्वेलर ने बनाई 'अनमोल' डायमंड रिंग, जड़े हैं इतने हजार हीरे, गिनीज बुक में नाम दर्ज

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget