एक्सप्लोरर

Noida News: नोएडा प्राधिकरण के खाते में 3.80 करोड़ की सेंधमारी, 3 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे हुई धोखाधड़ी

Noida Police News: पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी पैसे के लेनदेन को लेकर सेक्टर-62 मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचे थे उसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने तीनों को दबोच लिया.

Noida News: नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (Noida Industrial Development Authority) के खाते में सेंधमारी कर तीन करोड़ 80 लाख रुपये निकालने के मामले में नोएडा पुलिस (Noida Police) ने गिरोह के तीन आरोपियों को मंगलवार शाम को सेक्टर-62 मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. गिरोह का सरगना मनु पोला और उसके कई अन्य साथी अभी भी फरार हैं. जिनकी दबिश के लिए लगातार पुलिस की टीम लगी हुई हैं. 

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) हरीश चंदर ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की छह टीम कई राज्यों में दबिश दे रही हैं. आरोपियों के कब्जे से नोएडा प्राधिकरण के चार फर्जी पत्र, दो फर्जी एफडी, पांच लाख रुपये खाते में जमा कराने की एक पर्ची, बैंक खाता खोलने का एक फार्म सहित अन्य सामान बरामद हुआ है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खातों में जमा पांच लाख रुपये की रकम के लेन-देन पर रोक लगवाई है. 

एफडी बनाकर 80 लाख की धोखाधड़ी

डीसीपी ने बताया कि आरोपियों की पहचान गाजियाबाद के मुरादनगर के सुधीर चौधरी, बुलंदशहर के जहांगीराबाद के मुरारी जाटव और उन्नाव के राजेश बाबू के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर प्राधिकरण की एफडी बनाकर तीन करोड़ 80 लाख रुपये स्थानांतरण कर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सेक्टर-58 थाने की पुलिस ने प्राधिकरण और बैंक के आसपास करीब 60 सीसीटीवी कैमरे खंगाले. फुटेज से ही आरोपियों की पहचान की गई. 

तीन आरोपी गिरफ्तार 

पैसे के लेनदेन को लेकर तीनों आरोपी सेक्टर-62 मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचे थे उसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों को मौके से ही दबोच लिया. फुटेज से आरोपियों के चेहरे का मिलान कर उनकी पहचान की पुष्टि की गई. पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है. आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है. 

ये भी पढ़ें- UP News: यूपी में ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे डॉक्टरों पर गिरी गाज, स्वास्थ्य मंत्री ने चार चिकित्सक किए बर्खास्त

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget