एक्सप्लोरर

नोएडा में अवैध प्लास्टिक पर कसा शिकंजा, 20 किलो सामग्री जब्त, ग्राहकों से थैला लाने की अपील

Noida News: टीम ने बाजार में दुकानदारों और उपभोक्ताओं को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया और वैकल्पिक विकल्प अपनाने की सलाह दी. 20 किलोग्राम अवैध प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई

नोएडा में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता अभियान को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से नोएडा प्राधिकरण ने आज सेक्टर-12 स्थित व्हाइट ब्लॉक मार्केट में एक विशेष प्रतिबंधित प्लास्टिक विरोधी अभियान चलाया. अभियान का नेतृत्व जनस्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों महाप्रबंधक एस.पी. सिंह वंदे प्रकाश सिंह, एवं परियोजना अधिकारी गौरव चौधरी ने किया.

इस विशेष निरीक्षण के दौरान टीम ने बाजार में दुकानदारों और उपभोक्ताओं को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया और वैकल्पिक विकल्प अपनाने की सलाह दी. इस अभियान के तहत D.K. Disposables नामक दुकान से 20 किलोग्राम अवैध प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई. इसके साथ ही दुकानदार को नियमानुसार चेतावनी भी दी गई कि भविष्य में इस तरह के उल्लंघन पर आर्थिक दंड लगाया जाएगा.

ग्राहकों से थैला लाने की अपील

अधिकारियों ने दुकानदारों से अनुरोध किया कि वे ग्राहकों को थैला लाने के लिए प्रेरित करें और प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करें. साथ ही नागरिकों से यह भी अपील की गई कि जब वे बाजार जाएं तो कपड़े या जूट के थैले का उपयोग कर स्वच्छ एवं सतत शहर निर्माण में सहयोग करें. इस अवसर पर सामाजिक संस्था गाइडेड फाउंडेशन (NGO) के सदस्य भी उपस्थित रहे और स्थानीय लोगों को पर्यावरण के प्रति ज़िम्मेदारी निभाने का संदेश दिया.

तीन साल से प्रतिबंधित है पॉलिथीन

गौरतलब है कि 1 जुलाई 2022 से सरकार द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया गया है, और नोएडा प्राधिकरण इस निर्देश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु लगातार क्षेत्रीय निरीक्षण कर रहा है.

शहर को स्वच्छता में मिल रहा है सम्मान

पिछले वर्षों में नोएडा ने स्वच्छता के क्षेत्र में कई उपलब्धियां  अर्जित की हैं. 2019 से 2023 तक लगातार शहर को ODF++, 5-Star Garbage Free City,Water+जैसी प्रतिष्ठित रेटिंग्स प्राप्त हुई हैं. 2024 में नोएडा को गोल्डन सिटी अवार्ड के तहत राष्ट्रपति पुरस्कार भी मिला, जो इसकी सफाई व्यवस्था और पर्यावरणीय सतर्कता का प्रमाण है.

लगातार जारी रहेगी कार्रवाई

प्राधिकरण ने यह भी स्पष्ट किया कि प्लास्टिक उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे ऐसे औचक निरीक्षण भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जान दें दूंगा-गर्दन कटा दूंगा लेकिन गाऊंगा नहीं', वंदे मातरम् पर बोले इमरान मसूद
'जान दें दूंगा-गर्दन कटा दूंगा लेकिन गाऊंगा नहीं', वंदे मातरम् पर बोले इमरान मसूद
लखनऊ में बनेगी AI सिटी, योगी सरकार की योजना को मिले 25 से ज्यादा प्रस्ताव
लखनऊ में बनेगी AI सिटी, योगी सरकार की योजना को मिले 25 से ज्यादा प्रस्ताव
यूपी MLC चुनाव से पहले BJP में बगावत, देवेंद्र प्रताप सिंह ने मांगा अपमान का बदला
यूपी MLC चुनाव से पहले BJP में बगावत, देवेंद्र प्रताप सिंह ने मांगा अपमान का बदला
योगी सरकार का बड़ा प्लान, गोबर से बढ़ेगी किसानों की कमाई!
योगी सरकार का बड़ा प्लान, गोबर से बढ़ेगी किसानों की कमाई!

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget