एक्सप्लोरर

नोएडा प्राधिकरण की स्वच्छता को लेकर बड़ी कार्रवाई, संदीप पेपर मिल पर 21 लाख का जुर्माना ठोंका

नोएडा प्राधिकरण की स्वच्छता को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए संदीप पेपर मिल पर 21 लाख का जुर्माना ठोंका है। वहीं, APJ स्कूल पर 16 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

नोएडा, एबीपी गंगा। नोएडा प्राधिकरण स्वच्छता को लेकर लगातार निजी संस्थानों पर जुर्माना ठोंक रहा है। प्राधिकरण ने अब तक का सबसे अधिक जुर्माना संदीप पेपर मिल पर लगाया है। स्वच्छता को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए दीप पेपर मील पर 21 लाख का जुर्माना प्राधिकरण ने लगाया है। जिस संदीप पेपर मिल पर जुर्माना लगाया गया, वो नोएडा के सेक्टर-6 में स्थित है।

स्वच्छता के मानकों पर खरा ना होने पर कार्रवाई

स्वच्छता के मानकों पर खरा ना होने के कारण ये कार्रवाई की गई है। वहीं, सेक्टर-16 में बने APJ स्कूल पर 16 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जन स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी जरनल मैनेजर एससी मिश्रा ने बताया कि स्वच्छ नोएडा प्राथमिकता है। स्वच्छ नोएडा के तहत प्राधिकरण कार्रवाई कर रहा है।

संदीप पेपर मिल पर चार आधारों पर कार्रवाई 

उन्होंने बताया कि सेक्टर-6 में संदीप पेपर मिल पर चार आधारों पर कार्रवाई की गई है। ETP (वाहितमल उपचार) के खराब होने, रीसाइक्लिंग वेस्ट। पेपर मील को सबसे खराब श्रेणी का बताया गया। वहीं, सेक्टर 16 के APJ स्कूल की कैंटीन में पॉलीथीन पाए जाने पर 16 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इससे पहले रेयान स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल (सेक्टर 30) और खेतान स्कूल पर भी नोएडा प्राधिकरण जुर्माना लगा चुकी है।

नोएडा प्राधिकरण की स्वच्छता को लेकर बड़ी कार्रवाई, संदीप पेपर मिल पर 21 लाख का जुर्माना ठोंका

वहीं, प्राधिकरण के मुख्य सलाहकार ओमेंद्र श्रीवास्तव ने बताया, '11 जुलाई को दोपहर एक बजे करीब संदीप पेपर मिल पर छापा मारा गया। इस दौरान मिल द्वारा फैक्ट्री सेफ्टी एक्ट और यूपी अर्बन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट एक्ट 1973 (सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण) का उल्लंघन की शिकायत पाई गई। यहां स्वास्थ्य और सुरक्षा के मानकों का भी धड़ल्ले से उल्लंघन हो रहा था। फैक्ट्री के कचरे को नालियों में बहाया जा रहा था। इस तरह के कई मानकों के उल्लंघन के चलते मिल पर 21 लाख का जुर्माना लगाया गया है।'

खेतान और रेयान स्कूल पर भी लग चुका है जुर्माना

बता दें कि अपशिष्ट प्रबंधन के अभाव के चलते नोएडा प्राधिकरण की टीम ने खेतान स्कूल पर 70 हजार रुपये और रेयान इंटरनेशनल स्कूल पर 95 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था। इसके अलावा ब्रह्मपुत्र मार्केट की 30 दुकानों पर भी कार्रवाई की गई थी। इस दौरान नोएडा प्राधिकरण ने 2 लाख 65 हजार रुपये का जुर्माना वसूला था।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget