एक्सप्लोरर

इन नए सबूतों के बाद उलझता जा रहा है Nikki Bhati का मामला, अस्पताल के मेमो से लेकर CCTV फुटेज तक, क्या बोली पुलिस?

Nikki Bhati का मामला अब उलझता जा रहा है. नए सबूतों के सामने आने और पुलिस की जांच के बीच अब इस मामले की हकीकत क्या है, इस पर लोगों के बीच बहस जारी है.

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में एक महिला की कथित रूप से देहज के लिए जलाकर हत्या करने का मामला नए सबूत सामने आने के बाद और उलझ गया है. इन साक्ष्यों में अस्पताल का एक मेमो है, पति विपिन भाटी का सीसीटीवी कैमरे का फुटेज और लोगों के बयान शामिल हैं.

आरोप है कि ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में 21 अगस्त को 26 वर्षीय निक्की भाटी को उसके पति और सुसराल वालों ने जलाकर मार दिया.

भाटी परिवार के घर के पास एक दुकान के बाहर की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक युवक एक कार के पीछे खड़ा है और फिर अचानक भागता है. स्थानीय लोगों का दावा है कि वह विपिन है.

कुछ ही देर बाद, वह वापस लौटता है और पास खड़ी कार की ओर तेज़ी से बढ़ता है. इसके तुरंत बाद, एक बुजुर्ग और कई स्थानीय लोग भाटी परिवार के घर की ओर दौड़ते हुए दिखाई देते हैं, जबकि आस-पड़ोस की महिलाएं घबराई हुई दिखाई देती हैं. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो घटना के वक्त का है.

पुलिस ने कहा कि वीडियो जांच का हिस्सा है. पुलिस ने इस बात पर जोर दिया कि सभी तथ्यों की जांच के बाद ही निष्कर्ष निकाला जाएगा.

निक्की भाटी मामले में पुलिस ने क्या बोला?

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ग्रेटर नोएडा) सुधीर कुमार ने बताया, ' यह हमारी जांच का एक हिस्सा है. जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी. जांच सभी संभावित पहलुओं पर आधारित होगी और पूरी होने पर उचित कार्रवाई की जाएगी.'

पुलिस ने बताया कि विपिन ने निक्की (26) को उनके ग्रेटर नोएडा के सिरसा स्थित घर में कथित तौर पर पीटा, ज्वलनशील पदार्थ छिड़का और आग लगा दी. दिल्ली के एक अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई. इस घटना के वीडियो सामने आए हैं.

'दहेज का मुकदमा नहीं चलेगा' निक्की हत्याकांड पर बोले वकील एपी सिंह

इस मामले में विपिन, उसके माता-पिता सतवीर और दया और भाई रोहित को गिरफ्तार किया गया है. विपिन को रविवार को उस समय पैर में गोली मारी गई थी जब वह कथित तौर पर पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था.

उसके परिवार का आरोप है कि 2016 में शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता रहा था. हालांकि उन्होंने उसे एक स्कॉर्पियो एसयूवी, मोटरसाइकिल और गहने दिए थे. उनका दावा है कि बाद में उस पर 36 लाख रुपये और एक लग्जरी कार के लिए दबाव डाला गया.

शुरू में जिस निजी अस्पताल में निक्की को भर्ती कराया गया था, वहां से प्राप्त मेमो में लिखा है: 'घर पर गैस सिलेंडर फटने से मरीज काफी गंभीर रूप से जल गया है.'

इसमें कहा गया है कि निक्की को एक रिश्तेदार (विपिन की बुआ का बेटा) देवेंद्र लेकर आया था और उसकी हालत गंभीर थी.

निक्की मामले की एफआईआर में क्या है?

हालांकि, प्राथमिकी के अनुसार, निक्की की बहन कंचन ने आरोप लगाया कि निक्की को जानबूझकर आग लगाई गई थी. उसने शिकायत की कि उसकी और निक्की की शादी हिंदू रीति-रिवाजों से 'बिना किसी दहेज' के हुई थी और उसकी बहन पर विपिन और उसके परिवार ने हमला किया था. कंचन की भी इसी परिवार में शादी हुई है.

कंचन ने कहा, 'मेरी सास दया ने विपिन को एक ज्वलनशील पदार्थ दिया, फिर विपिन ने उसे मेरी बहन निक्की पर डाल दिया. जब मैंने विरोध किया, तो उन्होंने मुझे पीटा, और उस समय मेरे पति रोहित, सास दया और ससुर सतवीर वहां मौजूद थे.'

कंचन ने बताया, 'घटना 21 अगस्त की शाम करीब साढ़े पांच बजे की है. मेरी बहन की हालत गंभीर थी, इसलिए एक पड़ोसी की मदद से मैं उसे ग्रेटर नोएडा के अच्छर स्थित फोर्टिस अस्पताल ले गई. वहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया.'

विपिन के फूफेरे भाई देवेंद्र ने बताया कि विपिन और उसके पिता शाम करीब 5:45 बजे दुकान पर थे. उसने कहा, 'मैंने विपिन को देखा, वह बहुत तेज़ी से घर की ओर भागा और बहुत जल्दी लौट आया. उसने मुझे घटना के बारे में बताया.'

देवेंद्र ने कहा, 'इसके बाद मैं विपिन के माता-पिता के साथ निक्की को फोर्टिस अस्पताल ले गया. कार में निक्की सिर्फ़ पानी मांग रही थी. वह यह भी कह रही थी कि उसे घुटन हो रही है.' उसने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से भी कुछ देर पहले दुकान पर विपिन की मौजूदगी की पुष्टि हुई है.

पीएम मोदी, सीएम योगी से अपील

इस बीच, निक्की के पिता भिखारी सिंह ने विपिन के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है.

सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की अपील करते हुए कहा, 'उनके घर पर बुलडोज़र चला देना चाहिए और उन्हें फांसी पर लटका देना चाहिए.'

उन्होंने निक्की की हत्या का संबंध उसकी और उसकी बहन की सोशल मीडिया गतिविधियों से होने के आरोपों को भी खारिज कर दिया और दावा किया, 'विपिन की मां भी इंस्टाग्राम इस्तेमाल करती थीं, रील्स निक्की की हत्या का कारण नहीं हैं.'

UP में बीजेपी विधायक ने मांगी माफी, मानी सरकार की गलती, कहा- गलतियों से सबक लेंगे

बहनों के ब्यूटी पार्लर के बारे में सिंह ने कहा, 'मैंने अपनी बेटियों को ब्यूटी पार्लर खोलने के लिए 1.5 लाख रुपये दिए. मेरी बेटियां पार्लर चला रही थीं और अपने बच्चों को पढ़ा रही थीं.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ नीला ड्रम मर्डर: फैसले से पहले मुस्कान का पूजा-पाठ, जेल में साहिल का ऐसा है हाल
मेरठ नीला ड्रम मर्डर: फैसले से पहले मुस्कान का पूजा-पाठ, जेल में साहिल का ऐसा है हाल
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
सपा के पूर्व मंत्री के परिवार को खाली करना होगा सरकारी घर, लखनऊ नगर निगम ने भेजा नोटिस 
सपा के पूर्व मंत्री के परिवार को खाली करना होगा सरकारी घर, लखनऊ नगर निगम ने भेजा नोटिस 
अतरौली का पूरा सियासी गणित: लोधी-यादव वोटबैंक के बीच जाट और ब्राह्मण क्यों हैं निर्णायक?
अतरौली का पूरा सियासी गणित: लोधी-यादव वोटबैंक के बीच जाट और ब्राह्मण क्यों हैं निर्णायक?

वीडियोज

AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)
ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस मजहब के लोगों ने खरीदी कितनी गाड़ियां? ओवैसी बोले- 'डेमोग्राफी कमीशन' से मुसलमानों को निशाना
किस मजहब के लोगों ने खरीदी कितनी गाड़ियां? ओवैसी बोले- 'डेमोग्राफी कमीशन' से मुसलमानों को निशाना
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
बिहार शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी भर्ती 
बिहार शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी भर्ती 
Embed widget