एक्सप्लोरर

'यही होता आया है…यही होता रहेगा..', पाकिस्तानी हमलों के बीच नेहा सिंह राठौर ने फिर कही ये बात

Pakistan Drone Attack: भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर ने पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे ड्रोन हमले पर पलटवार करते हुए 1971 के युद्ध की तस्वीर शेयर की और कहा कि पहले भी ये हुआ था अब भी यही होगा.

Neha Singh Rathore News: भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाकर पाकिस्तान ने गुरुवार को भारत के कई इलाकों में ड्रोन अटैक किए, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया. गुरुवार देर शाम से ही पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात में ड्रोन से हमला किया गया जिसपर जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया. दोनों देशों के बीच इस वक्त जबरदस्त तनाव हैं. इस बीच भोजपुरी लोकगायिका नेहा सिंह राठौर की प्रतिक्रिया सामने आई हैं. 

नेहा सिंह राठौर अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. पाकिस्तान की ओर से हो रहे हमलों के बीच उन्होंने लगातार दो पोस्ट किए. एक पोस्ट में उन्होंने लिखा- 'लाशें भारत और पाकिस्तान में गिर रही हैं..हथियार यूरोप वालों के बिक रहे हैं..बताओ युद्ध कौन जीत रहा है?' वहीं दूसरी पोस्ट में उन्होंने 1971 के युद्ध में पाकिस्तान की सेना के सरेंडर करने के बाद दोनों देशों में हुए शांति समझौते की तस्वीर शेयर किया और लिखा- 'इतिहास गवाह है…यही होता आया है…यही होता रहेगा…'

नेहा राठौर की पोस्ट पर भड़के लोग
हालांकि उनकी पहली पोस्ट को देखकर यूजर्स भड़क गए और उन्हें सोशल मीडिया पर खरी खोटी सुनाई, एक यूजर ने तो ये तक कहा कि कल तक तो आप चीख-चीखकर पीएम मोदी को ललकार रही थी कि पाकिस्तान को जवाब कब दोगे और अब ये बातें कि हथियार किसका बिक रहा है. तुम्हारे हिसाब से तो सब बिहार चुनाव के लिए हुआ था ना.

दरअसल पहलगाम हमले के बाद से ही नेहा सिंह राठौर लगातार मोदी सरकार पर हमलावर थी. उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट कर मोदी सरकार को घेरते हुए आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की. यही नहीं उन्होंने तो इस हमले को बिहार विधानसभा चुनाव तक से जोड़ दिया था. जिसके बाद उनके खिलाफ लखनऊ और अयोध्या में शिकायत दर्ज कराई गई थी. राठौर ने पीएम मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि देश का बदला कब पूरा होगा? देश आतंकवादियों के कटे सिर मांग रहा है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPNIC पर फिर सियासी बवाल, बैरिकेडिंग के बावजूद अंदर पहुंचे सपा कार्यकर्ता
JPNIC पर फिर सियासी बवाल, बैरिकेडिंग के बावजूद अंदर पहुंचे सपा कार्यकर्ता
CM योगी ने खोला विकास का पिटारा, बलरामपुर को मिलीं 803 करोड़ की 78 परियोजनाएं
CM योगी ने खोला विकास का पिटारा, बलरामपुर को मिलीं 803 करोड़ की 78 परियोजनाएं
आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर ने बनाया रिकॉर्ड, यूपी में बना नंबर वन
आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर ने बनाया रिकॉर्ड, यूपी में बना नंबर वन
अखिलेश यादव अयोध्या नहीं तो जहूराबाद आ जाएं, OP राजभर ने दी चुनौती
अखिलेश यादव अयोध्या नहीं तो जहूराबाद आ जाएं, OP राजभर ने दी चुनौती

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget