एक्सप्लोरर

UP News: मंत्री नंदी ने की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक, स्कूल का निरीक्षण कर बच्चों से पहाड़ा भी सुना

UP News: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। उन्होंने एक स्कूल का निरीक्षण करके शिक्षा की गुणवत्ता की भी जांच की.

UP News: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की. उन्होंने एक स्कूल का निरीक्षण करके शिक्षा की गुणवत्ता की भी जांच की. बच्चों से पहाड़ा भी सुना. नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में प्रभारी मंत्री की नियुक्ति की गई है. मुझे कानपुर और मिर्जापुर के प्रभारी मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

मंत्री नदी ने यह भी कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जनता के हित के लिए काम कर रही है. प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी देश की जनता के लिए कल्याणकारी योजनाएं बना रहे हैं. इन योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में कोई चूक न हो इसके लिए समीक्षा बैठक की गई है. इससे पहले भी हमने कई बार समीक्षा बैठक की है. मंत्री नंदी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. अगर कोई भी इसमें लापरवाही करेगा, उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी.

विकास कार्यों में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं
इस दौरान मंत्री नंद गोपाल ने सभी विभागों को कड़े निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपना सीओजी नंबर उठाएं और लोगों की समस्या का समाधान करें. विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी विभागों के अधिकारियों को जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देने के कड़े निर्देश दिए . मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने स्कूलों का निरीक्षण करके शिक्षा की गुणवत्ता की भी जांच की और बच्चों से कुछ सवाल भी पूछे. वहीं उन्होंने कई बच्चों से बातचीत भी की.

ये भी पढ़ें: नोएडा पुलिस का ऑपरेशन स्ट्रीट सेफ, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 786 लोगों पर कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में बच्चों से साफ कराई स्कूल की छत, प्रिंसिपल और टीचर सस्पेंड
लखनऊ में बच्चों से साफ कराई स्कूल की छत, प्रिंसिपल और टीचर सस्पेंड
पंचतत्व में विलीन हुए BSP विधायक उमा शंकर, फूट-फूटकर पर रोए योगी के मंत्री
पंचतत्व में विलीन हुए BSP विधायक उमा शंकर, फूट-फूटकर पर रोए योगी के मंत्री
सलमान ने सनी बनकर हिंदू लड़की से रचाई शादी, वाराणसी में लव जिहाद का आरोपी गिरफ्तार
सलमान ने सनी बनकर हिंदू लड़की से रचाई शादी, वाराणसी में लव जिहाद का आरोपी गिरफ्तार
आगरा की सड़कों पर जानलेवा सफर! गड्ढे में समाया यात्रियों से भरा ऑटो
आगरा की सड़कों पर जानलेवा सफर! गड्ढे में समाया यात्रियों से भरा ऑटो

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget