एक्सप्लोरर

नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन की आंच लखनऊ पहुंची, नदवा कॉलेज के छात्र सड़क पर उतरे, मौके पर भारी पुलिस बल

दिल्ली में रविवार को नागरिकता कानून के खिलाफ जामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों के प्रदर्शन की आंच अब लखनऊ पहुंच चुकी है। यहां नदवा कॉलेज के छात्र बिल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है

लखनऊ, एबीपी गंगा। नागरिकता कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन की आंच लखनऊ तक पहुंची है। राजधानी के नदवा कॉलेज के छात्र सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बीती रात भी नदवा कॉलेज के सैकड़ों छात्र अचानक सड़कों पर उतर आए थे। लखनऊ पुलिस के पास इनसे निपटने के लिये कोई बैकअप प्लान नहीं था। सुबह फिर नदवा कॉलेज के छात्रों ने सड़क पर उतर कर हंगामा काटा। हालांकि अब मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंच चुकी है। हसनगंज व ट्रांस गोमती के कई थानों की फोर्स मौके पर है। फिलहाल हालात काबू में हैं। जिलाधिकारी व एसएसपी भी मौके पर पहुंचे हैं।

विरोध प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से ट्वीट किया गया है। इसमें अपील की गई है कि सभी को सुरक्षा देने के लिये प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है।

इस पूरे घटनाक्रम पर अपर मुख्य सचिव गृह अवनिश अवस्थी ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी है। नदवा के प्रिंसिपल और आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के चेयरमैन राबे हसन नदवी से अवनिश अवस्थी ने बात की और शांति बनाये रखने की अपील की।

इससे पहले दिल्ली में रविवार को नागरिक संशोधन बिल को लेकर जामिया में हुए बवाल के बाद आज जामिया की छात्राएं हॉस्टल खाली कर रहे हैं। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी कैंपस 5 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। यूनिवर्सिटी कैंपस के मेन गेट पर कई छात्र अभी भी जुटे हैं, और प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि कल बिना मतलब के काफी बर्बर तरीके से पुलिस अंदर घुसी और लाठीचार्ज किया। इसीलिए हम अपना विरोध कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि हमने ऐसा कुछ नहीं किया था जिससे पुलिस को अंदर घुसकर लाठीचार्ज करना पड़ा, ना तो अंदर से पत्थरबाजी हो रही थी और ना ही हमने बसों-गाड़ियों में आग लगाई थी।

इससे पहले नागरिकता कानून के विरोध को देखते हुए शासन ने सभी जिलों को अलर्ट जारी कर दिया है। प्रदेश के दो जिलों अलीगढ़ व सहारनपुर में इंटरनेट सेवाएं बंद की गई हैं।  सहारनपुर, बरेली,अलीगढ़ ,बुलंदशहर, कासगंज समेत आधा दर्जन जिला में धारा 144 लागू है। गृह विभाग ने जिलों के डीएम व एसपी को सतर्क रहने का आदेश दिया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP ने फूंका अखिलेश यादव का पुतला, पिछड़ों के अपमान का आरोप
BJP ने फूंका अखिलेश यादव का पुतला, पिछड़ों के अपमान का आरोप
लखनऊ में खुद के घर का सपना होगा सच, किफायती रेट पर मिलेंगे प्लॉट
लखनऊ में खुद के घर का सपना होगा सच, किफायती रेट पर मिलेंगे प्लॉट
अमरोहा की टीम पहुंची रामपुर जिला अस्पताल, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
अमरोहा की टीम पहुंची रामपुर जिला अस्पताल, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मोमबत्ती की रोशनी में इलाज! उधम सिंह नगर में हेल्थ सिस्टम की खुली पोल
मोमबत्ती की रोशनी में इलाज! उधम सिंह नगर में हेल्थ सिस्टम की खुली पोल

वीडियोज

Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News
Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS
Ujjain Khade Hanuman Mandir News: चार दिन, चार कोशिशें…फिर भी 'खड़े हनुमान' | Bulldozer Action
Bharat Ki Baat : 'सीता हरण' प्रसंग और भगवा पर नया रण | Akhilesh Yadav | OP Rajbhar | UP Politics
Madhaya Pradesh: Ujjain में लाख कोशिशें नाकाम..नहीं हिले खड़े हनुमान चमत्कार से लोग हैरान।ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
Embed widget