एक्सप्लोरर

UP News: मेरठ की घटना पर योगी के मंत्री कपिल देव अग्रवाल का बड़ा बयान, कहा-'....वंदे मातरम बोलना पड़ेगा'

Meerut BJP AIMIM Clash: दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट के कारण नगर निगम शपथ ग्रहण समारोह में जमकर हंगामा हुआ. मुजफ्फरनगर पहुंचे योगी के मंत्री कपिल देव अग्रवाल का मेरठ की घटना पर बयान आया है.

Muzaffarnagar News: मेरठ में नगर निगम शपथ ग्रहण समारोह के दौरान हुए बवाल पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल का बयान आया है. 'वंदे मातरम' पर असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) और बीजेपी (BJP) पार्षदों के बीच हाथापाई हुई थी. मुजफ्फरनगर पहुंचे कपिल देव अग्रवाल ने वंदे मातरम नहीं गाने को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने जोर दिया का भारत के मान सम्मान की खातिर वंदे मातरम बोलना पड़ेगा. ओवैसी की पार्टी के पार्षदों पर वंदे मातरम विरोध करने का आरोप था. कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि भारत माता सबके लिए एक है. देश सबके लिए एक है. धरती माता सबके लिए एक है. सूर्य- चंद्रमा सबका एक है. लेकिन जब पूजने या नमन करने की बात आएगी तब नहीं करेंगे.

मंत्री कपिल देव अग्रवाल राष्ट्रगीत नहीं गाने पर क्या बोले?

चांद देख कर ईद मनाएंगे लेकिन जब चांद को प्रणाम करने का विषय आएगा तब नहीं करेंगे. भारत माता पर बैठकर ईद करेंगे, नमाज पढ़ेंगे लेकिन जब भारत माता को नमन करने की बात आएगी तब नमन नहीं करेंगे. उन्होंने सवाल उठाया कि फिर धरती पर बैठकर नमाज भी मत पढ़ो. सजदा करते हो मगर प्रणाम नहीं कर सकते. मंत्री कपिल देव अग्रवाल के मुताबिक, वंदे मातरम नहीं गाना समाज को तोड़ने की साजिश है. उन्होंने एआईएमआईएम पार्षदों की वंदे मातरम पर आपत्ति का विरोध किया.

मेरठ में नगर निगम शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बवाल

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एआईएमआईएम पार्षदों की पिटाई शपथ ग्रहण समारोह में कर दी. दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट के कारण नगर निगम शपथ ग्रहण समारोह में जमकर हंगामा हुआ. सीसीएसयू में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह जंग का मैदान बन गया. आरोप है कि वंदे मातरम गायन के दौरान एआईएमआईएम सीट से खड़े नहीं हुए. बीजेपी पार्षदों और कार्यकर्ताओं को गुस्सा आ गया. राष्ट्रगीत के कथित अपमान पर दोनों पक्षों में बवाल शुरू हो गया. बवाल शांत कराने में मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को पसीने छूट गए. 

UP Politics: 'वो करें तो रासलीला, हम तो कैरेक्टर ढीला', सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर का तंज

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget