एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar News: रिटायर्ड दारोगा के सिर पर फावड़े से ताबड़तोड़ वार, मरणासन्न छोड़कर किया थाने में सरेंडर, जानें- वजह?

Muzaffarnagar News: खबर के मुताबिक पीएससी से रिटायर्ड दारोगा गुरुवार को गांव में पेस्टिसाइड की दुकान पर बैठा बातचीत कर रहा था, तभी गांव के ही एक शख्स ने उस पर फावड़े से हमला कर दिया.

Muzaffarnagar News: यूपी के मुजफ्फरनगर में एक शख्स ने गुरुवार को दुकान पर बैठे पीएसी के रिटायर्ड दारोगा को जान से मारने के इरादे से फावड़े से हमला कर दिया. आरोपी शख्स अचानक आया और दारोगा पर फावड़े से कई बार वार किए. तब तक वार करता रहा जब तक वो नीचे अचेत होकर नहीं गिर गया. ये पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई. घटना के बाद आरोपी खुद पुलिस स्टेशन गया और अपना जुर्म कुबूल करते हुए सरेंडर कर दिया. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पत्नी पर शक के चलते इस वारदात को अंजाम दिया. 

मेरठ के सिखेड़ा थाना क्षेत्र के सिखेड़ा गांव में पीएससी से रिटायर्ड गरीबदास नाम का दारोगा गुरुवार को गांव में पेस्टिसाइड की दुकान पर बैठा बातचीत कर रहा था, तभी गांव के ही जरीफ अंसारी के उस पर फावड़े से हमला बोल दिया. हमलावर जब तक वार करता रहा जब तक वो जमीन पर धराशाई नहीं हो गया. उसने एक दो नहीं बल्कि रुक-रुककर उस पर कई वार किए और उसे मरणासन्न खून से लथपथ मौके पर छोड़कर सीधा थाने पहुंच गया. 

हमले की सामने आई ये वजह

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से घायल गरीबदास को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस पूछताछ में आरोपी जरीफ ने बताया है कि उसे शक था कि उसकी पत्नी के गरीबदास से अवैध संबंध है, जिसके चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया.

गांव के प्रधान अनूप चौधरी ने कहा कि जरीफ ने गरीबदास को जान से मारने की नीयत से हमला किया था. पहले दो फावड़े उसने तब मारे जब गरीबदास बैठा था, जब वो गिर गया तो उसने गर्दन पर भी वार किया. इससे पहले उन्होंने कभी दोनों के बीच कोई विवाद नहीं देखा था. डॉक्टरों के मुताबिक उसके सिर की हड्डी टूट गई है. एक आरोपी को तो पुलिस ने पकड़ लिया है और एक फरार है. उन्होंने कहा कि शायद इस घटना में 2-3 आदमी शामिल थे.

पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि पीड़ित के घरवालों की तरफ से तहरीर प्राप्त कर इसमें मुकदमा दर्ज किया जा रहा है, जो हमला करने वाला व्यक्ति था उसको पुलिस ने हिरासत में ले लिया है एवं उससे पूछताछ की जा रही है, प्रारंभिक तौर पर पूछताछ में उसने अभी ऐसी कोई पुष्टि कारक साक्ष्य नहीं बताये है पर उससे सघनता से पूछताछ की जाएगी और जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उसको विवेचना में शामिल किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें- Watch: कवि कुमार विश्वास ने PM मोदी और CM योगी की तारीफ में पढ़े कसीदे, वाराणसी से दिया सियासी संदेश

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget