एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में सांडों के झुंड ने किसान को मार-मार कर उतारा मौत के घाट, लोगों ने किया सड़क जाम

Muzaffarnagar News: मृतक किसान के परिवार के मुताबिक 15-20 आवारा सांड़ों के झुंड ने किसान राजवीर को 5 से 6 टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया. किसान राजवीर की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश (UP) के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) जिले के तितावी गांव में शनिवार की सुबह को उस समय हड़कंप मच गया, जब सांडों (Bull) के एक झुंड ने खेत में चारा काटते समय एक 65 साल के बुजुर्ग को टक्कर मार-मार कर मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पानीपत-खटीमा मार्ग पर किसान का शव रखकर जाम लगाते हुए मुआवजा और आवारा पशुओं के समाधान की मांग की. वहीं घटना की सूचना पर पहुंचे आलाधिकारियों ने घंटों की मशक्कत के बाद मुआवजे का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. पूरा मामला तितावी गांव का है, जहां आवारा पशुओं के एक झुंड ने खेत में चारा काट रहे राजवीर लाटियान नाम के किसान को मार-मार कर मौत के घाट उतार दिया. मृतक किसान के परिवार के मुताबिक 15-20 आवारा सांडों के झुंड ने किसान राजवीर को 5 से 6 टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया. किसान राजवीर की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

ये भी पढ़ें- अयोध्या सांसद लल्लू सिंह की चिट्ठी पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दिया ये आश्वासन, कहा- दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

एसडीएम सदर ने कही ये बात

इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए एसडीएम सदर परमानंद झा ने बताया कि तितावी गांव से सूचना मिली कि जंगली जानवर के हमले से राजवीर नाम के व्यक्ति की मौत हो गई है. गुस्से में मृतक के परिजनों ने शव को पेट्रोल पंप के बराबर में सड़क पर रखते हुए जाम लगा दिया. उन्हें समझा-बुझाकर जो भी उचित मुआवजा है, पीड़ित परिवार को दिलाया जाएगा, जिसके बाद जाम को खुलवा दिया गया.

अधिकारियों पर लगे ये आरोप

इस मामले में भारतीय किसान यूनियन के सहारनपुर मंडल सचिव धीरज लाटियान ने बताया कि यहां इस तरह की घटना पहले भी हो चुकी है. उन्होंने कहा कि जिन अस्थाई गौशालाओं के लिए पैसे आते थे, वो कहां हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से पैसे तो आ रहे हैं, लेकिन अधिकारियों के पास अटक जाते हैं. इस दौरान धीरज लाटियान ने मृतक किसान के परिवार को मुआवजा दिए जाने की भी मांग की.

ये भी पढ़ें- Azamgarh News: आजमगढ़ में स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनाने के लिए अधिकारी कर रहे वसूली? छात्रों ने किया हंगामा तो मिला ये आश्वासन

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget